दुर्ग, 9 मार्च । थाना अमलेश्वर क्षेत्र के अंतर्गत आज सुबह खारुन नदी में डूबने से अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। एसडीआरएफ के डीप डाइविंग टीम द्वारा 2 घंटे की मशक्कत के बाद बॉडी को बाहर निकाला गया।

कंट्रोल रूम दुर्ग के अनुसार ग्राम घुघवा थाना क्षेत्र अमलेश्वर थाना के खारुन नदी में व्यक्ति के डूबने की सूचना प्राप्त हुई थी। तत्काल दुर्ग कंट्रोल रूम से एसडीआरएफ की टीम को रवाना किया गया।टीम ने घटनास्थल पहुंचकर डीप डाइविंग अनुभवी जवान राजकुमार यादव ने दो घंटे तक कड़ी मेहनत कर बॉडी को बाहर निकाल कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक व्यक्ति किशोर कुमार नेताम पिता नंदू राम उम्र 55 वर्ष साकीन घूघवा थाना अमलेश्वर का रहने वाला था। जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र सिंह
टीम प्रभारी राजू महानंद, महेशगंधर्व, चंद्रप्रताप, इंद्रपाल, आशीष सिन्हा, थानेश्वर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

