हरना बांधा तालाब दुर्ग में डूबकर अधेड़ की मौत ,
दुर्ग 6 अक्टूबर । दुर्ग कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज दोपहर को हरना बांधा तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत हो गई। मृतक शिक्षक नगर दुर्ग का रहने वाला था।
थाना प्रभारी भूषण एकता ने बताया कि मृतक स्वप्निल नायडू 57 वर्ष शिक्षक नगर दुर्ग का रहने वाला था आज दोपहर को 1:00 बजे के करीब हरना बांधा तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई घटना की सूचना मृतक के भाई संगीत नायडू के द्वारा दी गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक नशे का आदि था । पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।

