भिलाई नगर 13 अक्टूबर । एम. जी. एम. समूह की संस्थाओं द्वारा कोलकाता डायोसिस एवं सेंट थॉमस मिशन, भिलाई के बैनर तले मलंकरा ऑर्थोडॉक्स चर्च द्वारा अपनी सभी संस्था प्रमुखों की दो दिवसीय सभा का आयोजन डॉन बोस्को संस्था गुवाहाटी में 10 एवं 11 अक्टूबर को किया गया। कोलकाता डायोसिस के मेट्रोपोलिटन एवं एम. जी. एम. समूह के अध्यक्ष हिंस ग्रेस एलेक्सीओस मार यूसेबिओस, 40 प्राचार्य एवं उपाध्यक्षों ने इस सभा में भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बिशप के करकमलों से हुआ । जिसमें मेज़बान फादर क्लेटस सेबेस्टियन, डायोसियन शिक्षा अधिकारी फादर डॉ जोशी वर्गीस, फादर अजु के वर्गीस, तथा अतिथि वक्ता डॉ जार्ज कालिंगल 10 अक्टूबर को प्रातः 9:30 बजे उपस्थित थे। कार्यक्रम दो सत्रों में हुआ जिसमे अमेरिका से सुप्रसिद्ध मनोवैज्ञानिक डॉ जार्ज कालिंग ने प्रभावशील एवं उत्तरदायी नेतृत्व पर अपना व्याख्यान दिया। भोजनावकाश के पश्चात् फादर डॉ जोशी वर्गीस के साथ सभी स्कूलों के प्रमुखों का अपनी संस्थाओं में की जाने वाली सर्वोत्तम अभ्यासों को लेकर संवाद हुआ| इसके पश्चात् कॉटन यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर राखी मॉरल ने नई शिक्षा निति के आदर्श बदलावों पर अपना व्याख्यान दिया| कार्यक्रम का समापन संध्या 5:30 बजे से हुआ। कार्यक्रम के मध्य में बिशप द्वारा प्रार्थना तथा डॉन बोस्को संस्था द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कर्यक्रम एवं उच्च स्तरीय अतिथि सत्कार किया गया। दूसरे दिन कार्यक्रम का आरंभ डॉन बोस्को यूनिवर्सिटी असम के मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर चंडिता बरुआ ने मानसिक स्वास्थ्य की चुनौतियां विषय पर अपने व्याख्यान से किया। इस सेशन में मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं को पहचानना तथा उनका सामना करने की जानकारी छात्रों को दी गयी। दिन के दूसरे सत्र में सोशल मीडिया का प्रभाव, इसकी लत, साइबर बुलिंग तथा व्यावहारिक समस्याओं पर गुवाहाटी यूनिवर्सिटी की डॉ अनूपा गोस्वामी ने अपना व्याख्यान दिया। इसी कड़ी में गुणवत्ता वृद्धि पर फादर रेजी सी वर्गीस ने अपने विचार व्यक्त किये| भोजनावकाश के पश्चात् डॉन बोस्को संस्था के फादर क्लेटस सेबेस्टियन ने स्कूलों द्वारा सामना किये गए चुनौतियों की जानकारी दी तथा फादर कुरिआला एसडीबी ने सुरक्षा सबंधी निर्देशों पर अपनी बात रखी। इस दो दिवसीय कार्यक्रम के अंत में सभी संस्था प्रमुखों को स्पष्ट एवं गहन जानकारी प्राप्त हुई। समापन समारोह में हिस ग्रेस एलेक्सीओस मार यूसेबिओस ने सभी संस्था प्रमुखों को दो दिवसीय कार्यक्रम में प्राप्त जानकारियों को अपने अपने विद्यालयों में अभ्यास में लाने के लिए प्रेरित किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन फादर जोस के वर्गीस द्वारा दिया गया।

