सीजी न्यूज ऑनलाइन, 21 जुलाई 2026 । राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाक़ों में मंगलवार सुबह से ही बारिश हो रही है, जो अगले कुछ दिनों तक जारी रहने की संभावना है.
इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 26 जुलाई तक दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर, मध्य और पूर्वी भारत के कई राज्यों में बारिश, बिजली गिरने और तेज़ हवाओं का दौर जारी रह सकता है.
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 26 जुलाई तक भारी बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है.
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 23 जुलाई और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 24 जुलाई तक अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है.
पूर्वी राजस्थान में 23 से 26 जुलाई के बीच अच्छी बारिश होने का अनुमान है.
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में 26 जुलाई तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से चलने वाली तेज़ हवाओं के साथ बिजली गिरने की चेतावनी भी दी है.
राजस्थान के कई हिस्सों में भी 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
छत्तीसगढ़, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश और विदर्भमें 26 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है.
छत्तीसगढ़ में पूरे सप्ताह भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में 21 जुलाई को बहुत भारी है.

