पैन कार्ड अपडेट करने भेजा मैसेज और खाते से कट गए करीब 4 लाख 70 हजार, भिलाई नगर पुलिस ने शुरू की जांच

पैन कार्ड अपडेट करने भेजा मैसेज और खाते से कट गए करीब 4 लाख 70 हजार, भिलाई नगर पुलिस ने शुरू की जांच


भिलाई नगर 8 अक्टूबर । पन कार्ड नंबर अपडेट करने के बहाने हुडको निवासी बुजुर्ग के दो अकाउंट से करीब 4 लाख 70 हजार रुपए अज्ञात आरोपी द्वारा ऑनलाइन निकाल लिए गए। रिपोर्ट पर से कोतवाली पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
कोतवाली थाने के सहायक उपनिरीक्षक करण सोनकर ने बताया कि प्रणब कुमार सेनगुप्ता पिता स्व. पवित्र कुमार सेनगुप्ता उम्र 60 साल निवासी एचआईजी. 39 हुडको भिलाई में रहते हैं | 19 सितंबर को दोपहर करीबन 03.08 बजे प्रणब सेनगुप्ता के मोबाईल नं. पर एक मैसेज आया जिसमे लिखा हुआ था कि, Dear customerYour SBI ACCOUNT will be blocked today please Update Your Pancard Number Thank you SBI BANK Click here http://Inkiy.in/m8vVR उक्त लिंक पर प्रणव द्वारा क्लीक करने पर नेट बैंकिंग मे गया जहां पर पेन कार्ड का डिटेल भरने पर भारतीय स्टेट बैंक के खाता क्र. 32567068116 से 4.45 लाख रुपये एवं खाता क्र. 10045279394 से 24999 रुपये कट गया | जिसकी जानकारी एसबीआई. मे देने पर फ्राड होने की जानकारी दी | इस प्रकार किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा धोखाधड़ी करके प्रणव के खाते से 469999/- रुपये की ठगी किये है | प्रणव सेन गुप्ता की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।