सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 24 मार्च । छत्तीसगढ़ में मौसम साफ होने के बाद अब दिन के तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री का इजाफा होगा। मौसम साफ होने के साथ-साथ गर्मी भी बढ़ेगी।
छत्तीसगढ़ के 9 जिलों का अधिकतम तापमान एक बार फिर उछाल पर 35 डिग्री के पार चला गया है। शनिवार को सर्वाधिक तापमान डोंगरगढ़ का करीब 39 डिग्री तक पहुंच गया है। जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 13.4 डिग्री रहा।
9 जिलों में पारा 35 डिग्री से अधिक
छत्तीसगढ़ के 9 जिलों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। रायपुर में 37.2 डिग्री, बालोद में 37 डिग्री, दंतेवाड़ा में 36.9 डिग्री, बीजापुर में 36.6 डिग्री, बस्तर में 35.8 डिग्री, कांकेर में 35.6 डिग्री, दुर्ग में 36.2 डिग्री, महासमुंद में 36.3 डिग्री, बिलासपुर में 35.8 डिग्री, कोरबा में 35 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
दिन का तापमान अगले 2 दिन तक बढ़ेगा
मौसम विभाग का कहना है कि अगले 2 दिन तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा। शनिवार को रायपुर में दिन का पारा सामान्य रहा। राजधानी रायपुर में आज मौसम साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और रात का पारा 23 डिग्री के आसपास रहेगा।

