शैलदेवी महाविद्यालय अंडा में मेगा कैम्पस ड्राइव जॉब प्लेसमेंट का आयोजन 46 विद्यार्थियों को मिला जॉब

शैलदेवी महाविद्यालय अंडा में मेगा कैम्पस ड्राइव जॉब प्लेसमेंट का आयोजन 46 विद्यार्थियों को मिला जॉब


शैलदेवी महाविद्यालय अंडा में मेगा कैम्पस ड्राइव जॉब प्लेसमेंट का आयोजन 46 विद्यार्थियों को मिला जॉब

दुर्ग 5 अप्रैल । शैलदेवी महाविद्यालय अंडा दुर्ग में आज कैंपस ड्राइव  का गोविंद भवन में आयोजन हुआ। इस केंपस ड्राइव  के आयोजन का मूल उद्देश्य स्नातक स्तर व आईटीआई के अध्ययनरत व उत्तीर्ण हो चुके समस्त विद्यार्थियों के स्वर्णिम भविष्य के निर्माण उत्तम रोजगार प्राप्ति के उद्देश्य से किया गया था। इस मेगा केंपस ड्राइव सेलेक्शन में बी.एस.सी, बी.कॉम,  बी सी ए व बी ए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के साथ-साथ शैलदेवी प्राइवेट आईटीआई के टेक्निकल प्रमाण पत्र धारीयों के लिए संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। यह जॉब प्लेसमेंट फाइन वाइब प्राइवेट लिमिटेड, भिलाई द्वारा आईटीआई प्रशिक्षणार्थी व स्नातक स्तर के विद्यार्थियों से टेक्निकल असिस्टेंट कम मार्केटिंग के इस पद पर उनके प्रमाण पत्रों और  साक्षात्कार के द्वारा योग्य उम्मीदवार का दो क्षेत्र विशेष सोलर पैनल व जिओ फाइबर के पद पर चयन हुआ । इस मेगा केंपस ड्राइव जॉब प्लेसमेंट में आईटीआई इलेक्ट्रिशियन और कोपा व स्नातक स्तर के अंतिम वर्ष के सभी संकाओं से लगभग 180 विद्यार्थियों ने इस मेगा केंपस ड्राइव में  बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें 46 विद्यार्थियों का चयन हुआ । इस कैंपस में भाग लेने वाले छात्रों ने इस कार्यक्रम को रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कदम बताया। और आगे भी इस प्रकार के कैंपस ड्राइव जैसे कार्यक्रम आयोजित करते रहने की बात कही। इस कैंपस में आए विशेषज्ञों ने टेक्निकल प्रश्नों के साथ-साथ कुछ सामान्य ज्ञान से जुड़े प्रश्न भी पूछे। इस प्लेसमेंट कंपनी से आर के शंकर व यशवंत कुमार साक्षात्कार लेने हेतु आए थे। इस केंपस ड्राइव के मुख्य आयोजन कर्ता शैलदेवी एजुकेशनल सोसायटी, भिलाई के अध्यक्ष राजन कुमार दुबे जी ने कहा कि इस कैंपस सिलेक्शन ने प्रथम प्रयास में ही अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। उन्होंने आने वाले वर्षों में भी छात्रों के हितार्थ इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करते रहने की बात कही। इस कार्यक्रम की सफलता में महाविद्यालय व आईटीआई स्टाफ की महती भूमिका रही।