ब्लाक कांग्रेस कमेटी सुपेला कोसानगर में मेरा बूथ मजबूत के तहत वार्ड 15 एवं 18 में बैठक सम्पन्न
भिलाई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं भिलाई शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के निर्देश पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी सुपेला कोसानगर के वार्ड क्रमांक15 अंबेटकर नगर कोहका एवं वार्ड क्रमांक 18 कांट्रेक्टर कालोनी सुपेला बजरंग चौक में बूथ कमेटी गठन करने बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से भिलाई जिला कांग्रेस के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकार, जिला महासचिव संदीप निरंकारी, कांग्रेस के प्रोफेशन कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राकेश मिश्रा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नंदकुमार कश्यप, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहनलाल गुप्ता की उपस्तिथि में वार्ड बूथ कमेटी सदस्य का गठन कर उन्हें प्रशिक्षित किया गया। सभी वक्ताओं ने वार्ड में कांग्रेस की मजबूत करने की बात कही यही भिलाई जिलाकांग्रेस अध्यक्ष ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि वार्ड में कांग्रेस की मजबूती ही हमारा संकल्प है, मुझे इस कार्य को पूरा करने आप की सुझाव की आवश्कता है इस कार्य मे। जो भी आवश्यक बातें है उसे पूरा किया जाएगा। बूथ बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता उमेश तिवारी, सियाराम गुप्ता, रामनारायण साव, अमरजीत सिंह, संजीत चक्रवाती, लालचंद वर्मा, मंजू माते, रजनी वर्मा, शकुन्तला साव, राजकुमार चौधरी, कृष्णा सिंह महेंद्र, बाघमारे वार्ड अध्यक्ष सुमित सुखदेवे, कन्हैय्य चुरहे, हन्नी आम्बादे, वाशु पांडेय, बलदाऊ पिपरिया, नरेशलाल साहू, हिराशंकर साहू, छोटू देवांगन, जितेंद्र वर्मा, भोला, अनिल वर्मा, धनवंती वर्मा, रेखा वर्मा, टिकेश्वरी वर्मा, पुष्पा साव सहित कांग्रेस के सम्मनीय साथी गण उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन संजीत चक्रवर्ती एवं लालचंद वर्मा के द्वारा किया गया। उक्त जानकारी ब्लाक कांग्रेस कमेटी सुपेला कोसानगर के महामंत्री इस्माईल खान के द्वारा दी गई।

