भिलाई नगर 9 जनवरी । कलेक्टर दुर्ग पुष्पेंद्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार जिले में संचालित शासकीय / गैर शासकीय महाविद्यालय, पॉलीटेक्निक, आई.टी.आई. में गठित प्लेसमेंट सेल के अधिकारियों की बैठक लक्ष्मण तिवारी (आई.ए.एस.) सहायक कलेक्टर, दुर्ग की अध्यक्षता में 10 जनवरी को दोपहर 3:00 कलेक्टर सभा कक्ष में आहुत की गई है।

उक्त बैठक में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग, छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, दुर्ग , प्राचार्य, समस्त शासकीय / गैर शासकीय पॉलीटेक्निक दुर्ग एवं प्राचार्य, समस्त शासकीय / गैर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था-दुर्ग में कार्यरत प्लेसमेंट सेल के समस्त अधिकारियों को उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है।


