संयुक्त यूनियन की ईडी पी एंड ए के साथ बैठकप्रमोशन देने का मिला आश्वासन

संयुक्त यूनियन की ईडी पी एंड ए के साथ बैठकप्रमोशन देने का मिला आश्वासन


सीजी न्यूज ऑनलाइन 29 जनवरी । अधिशासी निदेशक मानव संसाधन पवन कुमार के साथ संयुक्त यूनियन की बैठक हुई । जिसमें यूनियन ने कहा कि जिन कर्मचारियों का प्रमोशन रोका गया है उन्हें 31 दिसंबर 2024 से प्रमोशन दिया जाए।

हड़ताल कर्मचारियों को संवैधानिक अधिकार है और जो हड़ताल हुआ है वह शांतिपूर्ण हड़ताल था जिस तरह से इनका प्रमोशन रोका गया है वह प्रतिसोधात्मक करवाई है इससे भविष्य में संयंत्र पर गंभीर नकारात्मक परिणाम होंगे l

अधिशासी निदेशक पवन कुमार ने यूनियन नेताओं को आश्वासन दिया कि हम इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार कर जल्दी सकारात्मक निर्णय लेंगे हम नहीं चाहते कि किसी कर्मचारी के साथ अन्याय हो l

बैठक में संयुक्त यूनियन के संयोजक वंश बहादुर सिंह बीएमएस से चन्ना केशवलू वशिष्ठ वर्मा इंटक से वंश बहादुर सिंह पूरन वर्मा सीटू से जगन्नाथ त्रिवेदी एसपी डे एटक से विनोद सोनी विनय मिश्रा एचएमएस प्रमोद मिश्रा हरिराम यादव एक्टू से बृजेंद्र तिवारी जे एल कुर्रे लोईमू से सुरेंद्र मोहंती कुमार भारद्वाज स्टील वर्कर्स यूनियन से संजय गुप्ता और प्रबंधन की तरफ से मुख्य महाप्रबंधक संदीप माथुर महाप्रबंधक जे एन ठाकुर एसके सोनी आर रंजनी संजय द्विवेदी एवं विकास चंद्र शामिल थे