मिलिए देश के सबसे लंबे परिवार से, इस परिवार की संयुक्त हाइट है 26 फीट, रहता है इस शहर में, लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है नाम

मिलिए देश के सबसे लंबे परिवार से, इस परिवार की संयुक्त हाइट है 26 फीट, रहता है इस शहर में, लिम्का बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज है नाम


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 01 जुलाई । शरद कुलकर्णी व संजोत कुलकर्णी के चेहरे पर मुस्कान तैरती नजर आती है और इसका कारण है लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भारत के सबसे लंबे कद वाले परिवार के तौर पर नाम दर्ज हो चुका है।

कुलकर्णी दंपति का विवाह 1989 में हुई थी । चार सदस्यों वाले इस कुलकर्णी परिवार में शरद, संजोत, मृगा व सान्या हैं। शरद व संजोत पति-पत्नी हैं तो मृगा व सान्या उनकी बेटियां हैं। पुणे के रहने वाले शरद की लंबाई 7 फुट 1.5 इंच है वहीं उनकी 46 वर्षीय पत्नी संजोत 6 फुट 2.6 इंच लंबी हैं।
यहां पर मजेदार तथ्य यह है कि उनकी बड़ी बेटी मृगा की लंबाई 6 फुट है और उनकी छोटी बेटी सान्या का कद 6 फुट 4 इंच हैं।

इस परिवार के चारों सदस्यों की लंबाई जोड़ दी जाए तो वह कुल 26 फुट होती है। आपको बता दें कि कुलकर्णी कपल के नाम पहले से ही भारत के सबसे लंबे कपल होने का रिकॉर्ड दर्ज है।