फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर मेरठ की महिला ने भिलाई के व्यवसाई से की दो लाख की ठगी, रिपोर्ट पर भट्टी पुलिस ने किया अपराध पंजीबद्ध
भिलाई नगर 19 सितंबर । सेक्टर 1 के व्यवसायी से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती कर मेरठ की महिला ने अपने एवं अपने संतान की बीमारी का बहाना बनाकर 2 लाख 8 हजार रुपए की ठगी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है । भट्टी पुलिस के द्वारा व्यवसाई की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
नगर पुलिस अधीक्षक आर के जोशी ने बताया कि सेक्टर 1 के व्यवसायी अमित सोनी की डेढ़ वर्ष पूर्व मेरठ की महिला मानसी के साथ फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। दोस्ती के बाद दोनों के मध्य लगातार बातचीत होने के दौरान महिला ने स्वयं की बीमारी का बहाना बनाकर अमित सोनी से रुपयों की मांग की। इस पर व्यापारी के द्वारा गूगल पे ऐप के माध्यम से कभी 3000 कभी 4000 छोटी छोटी रकम कई मर्तबा महिला को दी । महिला के द्वारा हर बार व्यवसाई को रकम लौटा देने का बहाना बनाया गया। परंतु डेढ़ वर्ष तक संपर्क में रहने के बाद भी महिला ने वेबसाइट से कुल राशि 2 लाख 8 हजार रुपए प्राप्त की। रुपए वापसी के लिए व्यवसाई द्वारा तकादा करने पर महिला ने आज तक रुपए वापस नहीं किए । इस पर व्यवसाई के द्वारा भट्टी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट पर से पुलिस के द्वारा अपराध क्रमांक 157/21 भा द वि की धारा 420 के तहत महिला आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

