एमपी पुलिस में जीडी और रेडियो कॉन्स्टेबल पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों का 28 नवंबर से शुरू होगा मेडिकल टेस्ट, देखिए क्या क्या जरूरी डाक्युमैंट्स आपको ले जाना है…….

एमपी पुलिस में जीडी और रेडियो कॉन्स्टेबल पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों का 28 नवंबर से शुरू होगा मेडिकल टेस्ट, देखिए क्या क्या जरूरी डाक्युमैंट्स आपको ले जाना है…….



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 26 नवंबर। एमपी पुलिस में जीडी और रेडियो कॉन्स्टेबल पदों के लिए आयोजित भर्ती में जिन उम्मीदवारों का चयन हुआ है, उनका मेडिकल टेस्ट 28 नवंबर से होगा। इसे लेकर ऑफिशियल वेबसाइट mppolice.gov.in पर सूचना और शेड्यूल उपलब्ध करा दिया गया है। उम्मीदवारों को तय तारीखों के आधार पर मेडिकल टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा।
गौरतलब हो कि हाल ही में एमपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2020-21 के रिटन एग्जाम और फिजिकल टेस्ट का फाइनल रिजल्ट जारी किया गया था। इसमें चयनित उम्मीदवारों को अब मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया है। जारी नोटिस में बताया गया है कि कैंडिडेट्स अलॉटेड यूनिट में 7 दिन तक रुकने की तैयारी के हिसाब से आएं। उम्मीदवारों को दिए गए पते पर सुबह 10 बजे पहुंचना होगा। उम्मीदवार को 2 पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड, बर्थ सर्टिफिकेट, रोजगार रजिस्ट्रेशन, निवास प्रमाण पत्र, कैरेक्टर सर्टिफिकेट ले जाना जरूरी है। उम्मीदवारों को इन डॉक्यूमेंट्स की ओरिजिनल कॉपी के साथ सेल्फ वेरिफाइड कॉपी भी लेकर जाना है। इसके आलावा अलॉटेड लिस्ट के साथ अटैच किए गए कैरेक्टर सर्टिफिकेट का प्रिंटआउट भरकर अपने साथ ले जाएँ। पदों के लिए मेडिकल टेस्ट और कैरेक्टर वेरिफिकेशन के बाद ही उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी।