महापौर पुत्र ने बीच सड़क में काटा केक, की आतिशबाजी, मनाया बर्थडे

महापौर पुत्र ने बीच सड़क में काटा केक, की आतिशबाजी, मनाया बर्थडे


सीजी न्यूज ऑनलाइन 1 मार्च। मुख्य सचिव ने कल शाम ही बीच सड़क पर बर्थ डे मनाने पर पाबंदी लगाते हुए एसपी कलेक्टर को ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने फ्री हैंड दिया था। परंतु आधी रात नव निर्वाचित मेयर मीनल चौबे के बेटे ने निर्देशों को ठेंगा दिखाया। चौबे के बेटे ने दोस्तों के साथ अपने बर्थ डे का केक काटा और आतिशबाजी की। इसका वीडियो वायरल है।

अब देखना है कि मेयर मीनल चौबे क्या पहल करती है और पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

मुख्य सचिव के निर्देशों के बाद एसएसपी लाल उमेद सिंह और जिला कलेक्टर गौरव सिंह ने वीडियो वायरल कर ऐसे लोगों को आगाह करते हुए पकड़े जाने पर 126-2, 3-5 बीएनएस को तहत कार्रवाई करने की बात कही थी।