अकाश गंगा में हैदराबाद के बिरला मंदिर में माता रानी हुई विराजमान, कावड़ यात्रा चलित झांकी 110 फीट ऊंचे पंडाल का विशेष आकर्षण

अकाश गंगा में हैदराबाद के बिरला मंदिर में माता रानी हुई विराजमान, कावड़ यात्रा चलित झांकी 110 फीट ऊंचे पंडाल का विशेष आकर्षण


भिलाई नगर 26 सितंबर । अकाश गंगा दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा इस वर्ष वृहद स्तर पर नवदुर्गा महोत्सव का आयोजन किया गया है । हैदराबाद के बिरला मंदिर को पंडाल के रूप में भव्य स्वरूप प्रदान किया गया है । माता रानी आज इसी पंडाल पर पूरे विधि विधान पूजा अर्चना के पश्चात स्थापित की गई।
समिति के पीयूष पारख ने बताया कि विगत 25 दिनो से कलकत्ता के 20 कारीगर ने दिन और रात काम कर के यह भव्य पडाल का निर्माण किया है। इसके अलावा कावड़ यात्रा की आकर्षक चलित झांकी भी श्रद्धालुओं को देखने को मिलेगी। पड़ाल की ऊंचाई की ऊंचाई 110 फीट की है। दुर्गा मां की प्रतिमा थनोद से आई है। मुर्ती आकर्षक साज-सज्जा एवं दिव्य भव्यता प्रदान करने का कार्य जबलपुर के प्रसिद्ध करीगर द्वारा किया गया है।