🛑 फायर टीम दुर्ग ने तीन गाड़ी पानी की बौछार कर किया रेस्कयू
भिलाई नगर 19 मार्च । भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित सेक्टर 10 B मार्केट गैरेज में भीषण आगजनी में 6 कारों जलकर खाक हो गई। फायर टीम में पहुंचकर तीन गाड़ी पानी की बौछार आग को बुझाया।
जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सेक्टर 10 B मार्केट ऐजाज़ अहमद के कार गैरेज सामने रखे 6 कारो पर भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही अग्निशमन के 2 दमकल टीमों को मौके पर तत्काल रवाना किया गया। अग्निशमन कर्मियों ने कार गैरेज सामने रखे 6 कारो की आग पर बहादुरी से क़ाबू पाया और आग पर क़ाबू पाने में 3 अग्निशमन गाड़ी पानी उपयोग किया गया। आग को आस-पास के कारो व दुकानों की तरफ बढ़ने से रोक लिया गया। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। परन्तु इस आगजनी की घटना से ऐजाज़ अहमद को लाखों का नुकसान सहना पड़ा।
आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात माना जा रहा है। जिसकी जांच फिलहाल पुलिस द्वारा किया जा रहा है। इस रेस्कयू के ऑपरेशन में अग्निशमन कर्मी (दल प्रभारी)
शरद मेश्रम , विजय चतुर्वेदी
फायरमैन. धर्मेन्द्र बंजारे, नागेश मार्कण्डेय, मनोज सोनवानी, डीवहार, शारदा, युवराज , रूपेन्द्र द्वारा एक अच्छी टीम बनाकर आग जनी स्थान पर समय पर पहुँच कर आग को समय पर काबू पाया लिया गया एवं स्पॉट पर किसी भी प्रकार की घटना नहीं हुआ। अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग के द्वारा किसी भी आपातकालीन स्थिति में अग्निशमन कार्यालय नंबर दुर्ग – 0788-2320120, 2320121, 2322571, 112* संपर्क करने की अपील की।

