दुर्ग, 30 मार्च 2026। दुर्ग शहर के व्यस्त Indira Market में रविवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चप्पल-जूता शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। घटना रात करीब 10 बजे की है।
अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग प्रभारी एवं जिला सेनानी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शोरूम में अचानक आग भड़क उठी, जिससे आसपास के दुकानदारों और लोगों में दहशत फैल गई। अग्निशमन विभाग को सूचना मिलते ही दमकल वाहनों को रवाना किया गया। जहां दमकल टीम ने घटनास्थल पहुंचकर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया।
दमकल की त्वरित कार्रवाई
सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग ने 4 दमकल वाहनों को मौके पर रवाना किया। आग दो मंजिला दुकान में लगी थी, जो तेजी से फैल रही थी।
टीम ने शटर खोलकर पानी डालना शुरू किया
दूसरी टीम बिल्डिंग के अंदर घुसकर आग बुझाने में जुटी
करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में 15 से अधिक टैंकर पानी का उपयोग किया गया।
बड़ा हादसा टला
अग्निशमन कर्मियों की सूझबूझ और बहादुरी से आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
आग लगने का कारण अज्ञात
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अधिकारियों की मौजूदगी
पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन का नेतृत्व जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने किया। उनके साथ सह. फायर प्रभारी प्रवीण बारा, सह.स्टेशन प्रभारी – संतोष पाण्डेय, अग्निशमन दल प्रभारी – धनु यादव, केशव यादव, घनश्याम यादव, अग्निशमन कर्मचारी – संतोष मडरिया ,राजूलाल , कुलेश्वर , उमाशंकर , टीकेश्वर , कमलेश, पराग , नितिन रामटेक, रमेश, हरीश और टीम के कई सदस्य मौके पर मौजूद रहे।
टीमवर्क से बची बड़ी घटना
अग्निशमन दल के कर्मियों ने जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाया और समय रहते स्थिति संभाल ली। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल रहा, लेकिन दमकल टीम की तत्परता से बड़ा नुकसान टल गया।

