भिलाई नगर 14 मार्च । भिलाई स्टील प्लांट में देर रात
कोक ओवन सीसीडी के अमोनिया स्ट्रिपिंग टॉवर में भीषण आग लगी थी। कोक ओवन में मौजूद फायर ब्रिगेड की टीम ने डेढ़ घण्टे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। परंतु इस आगजनी की घटना के कारण क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। जानकारी लगते ही आला अफसर भी मौका स्थल पर पहुंच गए थे। आज किस वजह से लगी यह स्पष्ट नहीं हो सका है इस घटना में जनहानि नहीं हुई है परंतु। संयंत्र प्रबंधन को भारी नुकसान होने की आशंका व्यक्त की गई है।

सूत्रों के मुताबिक कोक ओवन सीसीडी के अमोनिया स्ट्रिपिंग टॉवर में बुधवार रात करीब 10.30 बजे आग लगी। देखते ही देखते लपटें उठनी शुरू हुई। संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण कोको वन में हमेशा ही फायर ब्रिगेड टीम मौजूद रहती है इस पर तत्काल फायर ब्रिगेड टीम ने अमोनियम प्लांट में पहुंचकर करीबन डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया।
आपको बता दें कि कोक ओवन बैटरी अति संवेदनशील क्षेत्र है। जहां पर कोल से कोक बनाने के प्रोसेसिंग के दौरान कई प्रकार की गैस निकलती है। अमोनियम गैस, नैप्थलीन गैस सहित अन्य प्रकार की गैस निकलती है । इन गैसों को निकालने के लिए अलग-अलग यूनिट बनाई गई है। कल रात को यह आगजनी अमोनियम यूनिट में हुआ है। है इस हादसे में उत्पादन अप्रभावित रहा है कोई जनहानि नहीं हुई है। परंतु इस घटना के कारण संयंत्र प्रबंधन को भारी नुकसान हुआ।

