भिलाई नगर 23 जनवरी । भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत के द्वारा कल रात प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों के नामों की घोषणा की गई । जिसमें युवाओं का नेतृत्व करने वाले तथा शहर के दो प्रतिष्ठित संगठन में अध्यक्ष एवं चेयरमैन की जवाबदारीओं का सफलतापूर्वक निर्वहन करने वाले मनीष पांडे को भी महती जवाबदारी देते हुए शामिल किया गया है। फिलहाल मनीष पांडे के द्वारा अपने सामाजिक दायित्व एवं युवाओं का मार्गदर्शन करते हुए श्री राम जन्म उत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष एवं यंगिस्तान समिति के चेयरमैन दोनों ही पदों पर रहते हुए सफलतापूर्वक युवाओं के हित में कार्य करते आ रहे हैं। जहां श्री राम जन्म उत्सव समिति शहर के हजारों युवाओं को सनातन धर्म के परंपराओं एवं संस्कृति से जुड़े हुए हैं वही यंगिस्तान समिति के द्वारा प्रतिवर्ष विभिन्न खेलों का आयोजन करके प्रतिभावान खिलाड़ियों राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर मंच प्रदान करने का एक प्रयास किया जा रहा है।


