म्युचुअल ट्रांसफर आवेदनों को मंजुरी देने में भेदभाव बंद करे प्रबंधन – BAKS

म्युचुअल ट्रांसफर आवेदनों को मंजुरी देने में भेदभाव बंद करे प्रबंधन – BAKS


🛑 पत्र की प्रतिलिपि अधिशासी निदेशक एचआर सेल कारपोरेट कार्यालय को प्रेषित

सीजी न्यूज़ ऑनलाइन 01 मार्च । बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने अधिशासी निदेशक एचआर को पत्र लिखकर म्युचुअल ट्रांसफर आवेदनो के मंजुरी पर विभिन्न विभागो के विभागाध्यक्षों द्वारा लगाए जा रहे रोक पर संज्ञान लेने का माँग किया है । अपने पत्र में यूनियन ने लिखा है कि सेल कारपोरेट कार्यालय द्वारा म्यूचुअल ट्रांसफर सहित अनुकंपा आधार पर एक यूनिट से दूसरे युनिट में स्थांतरण हेतु स्पष्ट गाईडलाईन जारी किया गया है । उसके उपरांत भी भिलाई इस्पात संंयंत्र के कई विभागाध्यक्षों द्वारा इच्छुक कर्मचारियों के आवेदनो को अग्रसारित नही किया जा रहा है । कई विभागाध्यक्षों ने उसका मौखिक कारण बताया है कि उनके विभाग से मैनपावर रीलिज करने के बदले मानव संसाधन विभाग द्वारा दूसरा मैनपावर नही दिया जाता है , इसलिए विभाग के मैनपावर को बनाए रखने के लिए इच्छुक कार्मिकों के आवेदन पर विचार नही किया जायेगा । इससे स्पष्ट है कि कंपनी द्वारा जारी पॉलिसी की जगह कुछ अधिकारीगण अपनी निजी पॉलिसी को लागु करने का प्रयास कर रहे है । साथ ही मानव संसाधन विभाग की भी लापरवाही है कि म्युचुअल ट्रांसफर के कारण विभागों मे कम हुए मैनपावर की जगह दूसरे इस्पात संयंत्रो से आए हुए अतिरिक्त मैनपावर को स्थांतरित नही किया जाता है ।


मानव संसाधन विभाग तथा कुछ विभागो में प्रभावी सुचना तंत्र विकसित नही होने का खामियाजा , म्युचुअल ट्रांसफर के इच्छुक कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है । अपने पत्र के माध्यम से हमारी यूनियन ने माँग किया है कि म्युचुअल ट्रांसफर मे हो रहे गतिरोध पर संज्ञान लेकर निवारण करे ।


कंपनी में सिर्फ कंपनी की ही पॉलिसी लागु होनी चाहिए न कि कुछ अधिकारी वर्ग की निजी पॉलिसी । म्युचुअल ट्रांसफर में छोड़े गए कर्मचारी के बदले दूसरे यूनिट से कर्मचारी मिलते है । परंतु एचआर विभाग तथा संबंधित विभाग के बीच ऊचित कम्युनिकेशन नही होने के कारण पह परेशानी आ रही है ।
अभिषेक सिंह , महासचिव , बीएकेएस भिलाई