ममता अली शर्मा को अम्लेश्वर थाने का प्रभार, केशव को मिली पद्मनाभपुर की जिम्मेदारी, एसपी जितेंद्र शुक्ला ने 7 निरीक्षक सहित 38 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर का आदेश जारी

ममता अली शर्मा को अम्लेश्वर थाने का प्रभार, केशव को मिली पद्मनाभपुर की जिम्मेदारी, एसपी जितेंद्र शुक्ला ने 7 निरीक्षक सहित 38 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर का आदेश जारी



भिलाईनगर 27 नवंबर। दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने 7 निरीक्षक सहित 38 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर का आदेश जारी किया है। बुधवार को जारी आदेश सूची में निरीक्षक के अलावा 4 एसआई, 3 एएसआई, 8 हवलदार और 16 आरक्षक शामिल हैं।
निरीक्षक वंदिता पनिकर को पिछले दिनों ही खुर्सीपार थाने से स्मृति नगर चौकी का प्रभारी मिला था, उन्हें अब डीएसबी का सौंपा गया है। पद्मनाभपुर थाना अम्बिका प्रसाद ध्रुव को रीडर की प्रभार और रीडर का प्रभार संभाल रहे निरीक्षक रमेश प्रसाद निषाद को रक्षित केंद्र भेजा गया। अम्लेश्वर टीआई केशव राम कोसले को पद्मानभपुर थाना सौंपा गया है। वैशाली नगर थाना प्रभारी ममता अली शर्मा को अम्लेश्वर थाना के जिम्मा सौंपा है। एसआई से टीआई का प्रमोशन पाने वाले युवराज साहू को धमधा टीआई और धमधा टीआई को पीडी. चंद्रा को लाइन भेज दिया गया है। इसी तरह दुर्ग कोतवाली में पदस्थ एसआई अमित कुमार अंदानी को वैशाली नगर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। एसआई गुरविंदर सिंह संधु को स्मृति नगर चौकी प्रभारी बनाया गया। लिटिया सेमरिया चौकी प्रभारी एसआई दरबारी राम तारम को थाना जामगांव-आर प्रभारी, भिलाई नगर थाने में पदस्थ एएसआई संतोष कुमार साहू लिटिया चौकी प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है। इसी तरह एएसआई दिनेश कुमार को भट्‌टी से भिलाई नगर, एएसआई प्रमोद सिंह को भट्‌टी से स्मृति नगर चौकी भेजा गया है।