भिलाई से नहीं जाउंगा" कहते हुए बिहार से आए मामा ने भांजी का दबाया गला, जुर्म दर्ज

भिलाई से नहीं जाउंगा" कहते हुए बिहार से आए मामा ने भांजी का दबाया गला, जुर्म दर्ज


“भिलाई से नहीं जाउंगा” कहते हुए बिहार से आए मामा ने भांजी का दबाया गला, जुर्म दर्ज

भिलाई नगर, 15 जुलाई। बिहार से आए मामा ने हुडको में अपनी भांजी का गला दबा उससे मारपीट की है। भांजी की रिपोर्ट पर भिलाई नगर पुलिस ने आरोपी कौशल यादव के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है। 

कोतवाली पुलिस ने बताया कि एमआईजी 1/23 हुडको निवासी कृतिका यादव (26 वर्ष) के मामा कौशल कुमार यादव अपने पुत्र हर्ष कुमार को मधेपुर जिला साहूगढ़ बिहार से भिलाई छोड़ने के लिये आया। पुत्र को छोड़ने के बाद 12 जुलाई को वापस बिहार जाने के लिये उसका रिजर्वेशन किया गया था परंतु वह वापस नहीं गया। बीती रात्रि 9 बजे जब भांजी कृतिका ने उससे नही जाने का कारण पूछा तो कौशल ने कहा कि बिहार वापस नहीं जाउंगा। तब कृतिका ने उसे अपनी बड़ी बहन के घर जाने के लिये बोला तो नहीं जाउंगा कहकर मामा वाद विवाद करने लगा। बात बढ़ने पर वह जोर जोर से गालियां देने लगा और जान से मारने की धमकी देकर कृतिका को जोर से धक्का देने के बाद उसका गला को दबाने लगा। जब कृतिका का भाई अंकित बीचबचाव को आया तो उसे भी धक्का देकर मारपीट की। कृतिका के गले एवं कंधा में चोंट आई है।