*चंदखुरी के खेत से खुदाई बाद मिला नर कंकाल लापता इंजीनियर का ? डीएनए रिपोर्ट करेगी खुलासा, इंजीनियर के परिजनों का लिया जाएगा सैंपल*

*चंदखुरी के खेत से खुदाई बाद मिला नर कंकाल लापता इंजीनियर का ? डीएनए रिपोर्ट करेगी खुलासा, इंजीनियर के परिजनों का लिया जाएगा सैंपल*


चंदखुरी के खेत से खुदाई बाद मिला नर कंकाल लापता इंजीनियर का ? डीएनए रिपोर्ट करेगी खुलासा, इंजीनियर के परिजनों का लिया जाएगा सैंपल

भिलाई नगर, 6 जनवरी। नर कंकाल की शिनाख्त के लिए आज दुर्ग पुलिस के द्वारा इंजीनियर के परिजनों का डीएनए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।

दुर्ग जिले के ग्राम चंदखुरी में कल देर शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब खेत के अंदर कुछ लोगों को मानव अंग दबा हुआ मिला। इसके बाद तत्काल ग्राम वासियों ने पुलिस को सूचना दी। 

मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जब खुदाई कराई तो पुलिस भी दंग रह गई। पुराना कंकाल खेत से निकला जिसको डीएनए जांच के लिए भेजा गया है। दरअसल इस नर कंकाल को पुलिस लापता इंजीनियर शिवांग चंद्राकर से जोड़कर देख रही है क्योंकि पिछले 8 दिसंबर को दुर्ग जिले के चंदखुरी गांव से सिविल इंजीनियर लापता हो गया था। जिसका सुराग पुलिस को नही मिला। 

पुलिस ने शिवांग चंद्राकर का पता बताने वाले या उसे ढूंढने में पुलिस की मदद करने वाले को 10 हजार के इनाम की घोषणा भी की थी जिसमें लिखा था की गुम हुए इंसान का पता बताने वाले को 10 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। जिला पुलिस की ओर से सीएसपी सहित थाना प्रभारी का नंबर भी सार्वजनिक किया गया था ताकि ढूंढने वाला इंसान इन नंबरों पर फोन करके पुलिस को सूचित कर सके।

आपको बता दें की पूरी घटना 8 दिसम्बर की देर रात की है। जब फार्म हाउस से लौटने के दौरान युवा इंजीनियर शिवांग चंद्राकर गायब हो गया था। दुर्ग के ग्राम चंदखुरी के निकट शिवांग की बाईक लावारिस हालात में नदी रोड पर मिली थी। युवक 7 दिसम्बर की शाम फार्म हाउस से घर जाने के लिए निकला था। जो अब तक वापस नही लौटा था।

पुलिस का कहना है कि जो नर कंकाल मिला है वह एक युवक का ही है और पिछले इन डेढ़ महीनों के अंदर किसी भी अन्य युवक की गुमशुदगी की कोई भी रिपोर्ट संबंधित थाने में नहीं लिखाई गई है जिससे पुलिस अंदाजा लगा रही है कि ये कंकाल इंजीनियर शिवांश चंद्राकर का हो सकता है बहरहाल अब कंकाल की डीएनए रिपोर्ट के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।