सीजी न्यूज़ ऑनलाइन, 06 जुलाई 2026। अगर आप फिल्म निर्माण, वीडियो एडिटिंग, कंटेंट क्रिएशन या AI आधारित फिल्में बनाने में रुचि रखते हैं, तो आपके पास अपनी प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने ‘वन्दे मातरम् फ्रेम्स- राष्ट्रीय फिल्म निर्माण प्रतियोगिता’ की शुरुआत की है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी रील, AI फिल्म या लघु फिल्म बनाकर हिस्सा ले सकते हैं और 50 लाख रुपये तक के आकर्षक पुरस्कार जीत सकते हैं।
युवा क्रिएटर्स को मिलेगा राष्ट्रीय मंच
इस प्रतियोगिता का उद्देश्य देशभर के युवा फिल्मकारों और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को अपनी रचनात्मकता दिखाने का अवसर देना है। प्रतियोगिता में 15 वर्ष या उससे अधिक आयु के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। इसके माध्यम से न केवल उनकी प्रतिभा को पहचान मिलेगी, बल्कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का भी मौका मिलेगा।
तीन कैटेगरी में भेज सकते हैं अपनी एंट्री
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के लिए तीन अलग-अलग श्रेणियां निर्धारित की गई हैं। इनमें रील, AI फिल्म और लघु फिल्म शामिल हैं। प्रतिभागी अपनी रुचि और कौशल के अनुसार किसी भी श्रेणी में अपनी एंट्री भेज सकते हैं।
▪️रील- अधिकतम 1 मिनट की अवधि
▪️AI फिल्म- 3 से 5 मिनट की अवधि
▪️लघु फिल्म- पेशेवर फिल्म निर्माताओं के लिए, अधिकतम 15 मिनट की अवधि
हर कैटेगरी में मिलेंगे आकर्षक नकद पुरस्कार
प्रतियोगिता की प्रत्येक श्रेणी में शीर्ष तीन विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
रील कैटेगरी
▪️प्रथम पुरस्कार- ₹1.5 लाख
▪️द्वितीय पुरस्कार- ₹1 लाख
▪️तृतीय पुरस्कार- ₹50,000
AI फिल्म कैटेगरी
▪️प्रथम पुरस्कार- ₹5 लाख
▪️द्वितीय पुरस्कार- ₹3 लाख
▪️तृतीय पुरस्कार- ₹1.5 लाख
लघु फिल्म कैटेगरी
▪️प्रथम पुरस्कार- ₹15 लाख
▪️द्वितीय पुरस्कार- ₹12 लाख
▪️तृतीय पुरस्कार- ₹10 लाख
इन सभी पुरस्कारों को मिलाकर प्रतियोगिता में 50 लाख रुपये तक की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
31 जुलाई 2026 तक भेज सकते हैं आवेदन
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों को 31 जुलाई 2026 तक अपनी एंट्री जमा करनी होगी। अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना आवश्यक है, क्योंकि इसके बाद किसी भी प्रविष्टि को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

