पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, तीन DCP समेत कई थाना प्रभारियों के तबादले

पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, तीन DCP समेत कई थाना प्रभारियों के तबादले


सीजी न्यूज़ ऑनलाइन, 13 जुलाई 2026। राज्य शासन ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों सहित कई निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। नई पदस्थापनाओं के तहत पुलिस अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तीन डीसीपी को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को पुलिस उपायुक्त (जोन मध्य), रायपुर नियुक्त किया गया है। वहीं दीपमाला कश्यप को पुलिस उपायुक्त (जोन उत्तर) तथा अर्चना झा को पुलिस उपायुक्त (यातायात एवं प्रोटोकॉल), रायपुर कमिश्नरेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कई थाना प्रभारियों का भी तबादला

कमिश्नरेट स्तर पर निरीक्षकों की नई पदस्थापना भी की गई है। इसके तहत राजेश कुमार सिंह को आजाद चौक थाना प्रभारी, पारस राम पटेल को सरस्वती नगर थाना प्रभारी, नरेंद्र कुमार साहू को गुढ़ियारी थाना प्रभारी बनाया गया है।

कोतवाली टीआई को एसीसीयू का अतिरिक्त प्रभार

इसके अलावा सतीश सिंह गहरवार को कोतवाली थाना प्रभारी के साथ एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की कवायद

सरकार के इस प्रशासनिक फेरबदल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई पदस्थापनाओं के बाद संबंधित अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारियां संभालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।