🔴जिला आबकारी अधिकारी से लेकर कांस्टेबल, क्लर्क, ड्राइवर और चपरासी तक बदले गए
सीजी न्यूज़ ऑनलाइन, 2026। छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश में कुल 165 अधिकारी-कर्मचारियों की पदस्थापना बदली गई है। सूची में जिला आबकारी अधिकारी से लेकर सहायक जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल, क्लर्क, ड्राइवर और चपरासी तक शामिल हैं।
12 जिला आबकारी अधिकारियों का तबादला
जारी तबादला सूची के अनुसार 12 जिला आबकारी अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। इसके साथ ही 31 सहायक जिला आबकारी अधिकारियों और 57 आबकारी उप निरीक्षकों के कार्यस्थल भी बदले गए हैं। विभाग के इस फेरबदल का असर मैदानी अमले के साथ-साथ कार्यालयीन कर्मचारियों पर भी पड़ा है।
हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल भी बदले
तबादला आदेश के तहत 39 हेड कांस्टेबल एवं कांस्टेबल को भी नई जगह पदस्थ किया गया है। वहीं 12 क्लर्क तथा 14 ड्राइवर एवं चपरासियों के कार्यस्थल में बदलाव किया गया है।
इस तरह आबकारी विभाग के इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल में कुल 165 अधिकारी-कर्मचारियों की जिम्मेदारियां और पदस्थापन स्थल बदले गए हैं। संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को आदेशानुसार अपनी नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।
जिला आबकारी अधिकारी





आबकारी उप निरीक्षक




आबकारी हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल



आबकारी क्लर्क


आबकारी ड्राइवर और चपरासी



