दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: म्यूल अकाउंट के जरिए लाखों की ठगी

दुर्ग में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: म्यूल अकाउंट के जरिए लाखों की ठगी


🔴2 आरोपी पर केस दर्ज

भिलाईनगर, 29 मार्च 2026। दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए म्यूल अकाउंट के जरिए अवैध लेनदेन करने वाले दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से प्राप्त जानकारी के आधार पर की गई।

यह है पूरा मामला?

गृह मंत्रालय के समन्वय पोर्टल से प्राप्त विभिन्न Acknowledgment नंबरों के आधार पर जांच में सामने आया कि Bandhan Bank के खातों का उपयोग ऑनलाइन ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए किया जा रहा था।

पहला आरोपी

▪️झावेश यादव (30 वर्ष)
निवासी – टंकी मरोदा स्कूल पारा, थाना नेवई, जिला दुर्ग

आरोपी ने बैंक खाता खुलवाकर 30 अक्टूबर 2024 से 1 नवंबर 2024 के बीच ₹74,507 की ठगी राशि अपने खाते में प्राप्त की।

दूसरा आरोपी

▪️जितेन्द्र यादव (31 वर्ष)
निवासी – टंकी मरोदा स्कूल पारा, थाना नेवई, जिला दुर्ग

आरोपी ने 16 अगस्त 2024 से 30 सितंबर 2024 के बीच ₹1,66,336 की ठगी राशि अपने खाते में जमा कराई।

दोनों आरोपियों ने ऐसे किया अपराध?

▪️दोनों आरोपियों ने बैंक में खाते खुलवाए

▪️इन खातों को “म्यूल अकाउंट” के रूप में इस्तेमाल किया

▪️ऑनलाइन ठगी से प्राप्त रकम को अपने खातों में जमा कर अवैध लाभ अर्जित किया

दर्ज हुआ अपराध

दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) और 318(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस की अपील

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि:

▪️किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर बैंक खाता उपयोग न करें

▪️अपनी बैंक डिटेल्स किसी से साझा न करें

▪️संदिग्ध लेनदेन की तुरंत सूचना पुलिस को दें

पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और साइबर ठगी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी