दुर्ग, 14 मार्च। जिले में अवैध शराब के विक्रय, परिवहन और संग्रहण पर रोक लगाने के लिए दुर्ग पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के तहत 24 घंटे के भीतर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 157 आबकारी प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 मार्च 2026 को जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अवैध मदिरा गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थलों, संभावित संवेदनशील इलाकों और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की।
जांच के दौरान अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन और संग्रहण में संलिप्त पाए गए लोगों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 157 आबकारी प्रकरण दर्ज किए गए।
थानावार कार्रवाई (प्रकरण संख्या):
▪️सुपेला – 16
▪️छावनी – 03
▪️पुरानी भिलाई – 10
▪️मोहन नगर – 10
▪️नगपुरा – 03
▪️जेवरा सिरसा – 03
▪️स्मृति नगर – 04
▪️वैशालीनगर – 07
▪️दुर्ग – 04
▪️पुलगांव – 05
▪️खुर्सीपार – 08
▪️जामुल – 05
▪️भिलाई नगर – 06
▪️कुम्हारी – 04
▪️नेवई – 09
▪️अंजोरा – 01
▪️पद्मनापुर – 04
▪️भिलाई भट्टी – 05
▪️नंदिनी नगर – 06
▪️बोरी – 04
▪️रानी तराई – 08
▪️धमधा – 06
▪️अमलेश्वर – 02
▪️उतई – 18
▪️जामगांव आर – 03
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियान में जिले के सभी थाना प्रभारियों, विवेचना अधिकारियों और पेट्रोलिंग स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही, जिसके कारण एक ही दिन में बड़ी संख्या में प्रकरण दर्ज किए जा सके।
पुलिस की अपील:
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, बिक्री या परिवहन की जानकारी मिलने पर तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

