दुर्ग में बड़ा हादसा : बेकाबू ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए सर्विस रोड पारकर जा घुसा घर में

दुर्ग में बड़ा हादसा :  बेकाबू ट्रक डिवाइडर तोड़ते हुए सर्विस रोड पारकर जा घुसा घर में


🛑बाउंड्रीवॉल, गेट, बोरिंग मशीन एवं एक कमरा क्षतिग्रस्त

दुर्ग, 03 जनवरी 2026। मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नागपुर दुर्ग नेशनल हाईवे रोड पर दुर्ग से रायपुर जाते हुए बेकाबू ट्रक ट्रेलर डिवाइडर तोड़ता हुआ आवासीय मकान में जा घुसा। इस हादसे में मकान की बाउंड्री वॉल, गेट, बोर मशीन क्षतिग्रस्त हो गई। घर के अंदर सो रहे नौ लोगों की जान बच गई। पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर से मोहन नगर पुलिस के द्वारा आरोपी ट्रक ट्रेलर चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

मोहन नगर पुलिस के मुताबिक रामखिलावन साहू प्राईवेट प्रिंटिग प्रेस में कर्मचारी का नेशनल हाईवे आरोग्यम अस्पताल के पास कादम्बरी नगर में मकान स्थित है जिसमें पूरे परिवार के साथ 1 जनवरी को रात में खाना खाने के पश्चात सोया हुआ था। 2 जनवरी 2026 के रात्रि करीबन 01-30 बजे अचानक घर में जोर से आवाज आया। तब पूरा परिवार भयभीत होकर उठ गया और देखा तो एक वाहन अशोक लिलेण्ड ट्रेलर ट्रक क्रमांक MH 40 CM 6353 का चालक अपने वाहन को तेज गति व लापरवाही पूर्वक खतरनाक ढग से चलाते हुए नागपुर नेशनल हाईवे रोड से रोड किनारे डीवाईडर को तोड कर घर मकान में लाकर घुसा दिया है। जिससे मकान का एक कमरा व बाउण्डीवाल गेट बोर मशीन क्षतिग्रस्त हो गया है। किसी को कोई चोट नहीं आया है।

घर पर सो रहे थे 09 लोग, बाल बाल बची जान

पीड़ित मकान मालिक राम खिलावन साहू ने बताया कि, परिवार के साथ घर में सो रहे थे। अचानक जोरदार आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। बाहर निकलकर देखा तो हाईवा उनके घर की बाउंड्री तोड़कर अंदर घुस गया था।

एक कमरे को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। उस कमरे में प्राइवेट प्रिंटिंग प्रेस की मशीन और अन्य सामान रखा हुआ था, जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान घर पर परिवार के कुल 9 सदस्य सो रहे थे।

दुर्घटनाग्रस्त कमरे में कोई नहीं था इसलिए बची जान

राम खिलावन साहू ने बताया कि, जिस कमरे में हादसा हुआ उसे कमरे में परिवार का कोई भी सदस्य नहीं था। उसके बगल वाले कमरे में वे खुद और उनके परिवार के करीब 9 सदस्य सो रहे थे। यदि वाहन कुछ फीट और आगे बढ़ जाता, तो बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता था। हादसे के बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

आरोपी ट्रक ट्रेलर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

प्रार्थी रामखिलावन साहू क्या रिपोर्ट पर से आरोपी वाहन अशोक लिलेण्ड ट्रेलर ट्रक क्र MH 40 CM 6353 का चालक के खिलाफ अपराध क्रमांक 0003/26 के तहत धारा 184-LKS, 281-BNS, 324(4)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।