भिलाई नगर 12 जून । मैत्री विद्या निकेतन, सीनियर सेकेंडरी स्कूल, भिलाई के कृषल सुकदेवे और सम्यक जैन ने जेईई एडवांस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करके विद्यालय का नाम रोशन किया। कृषल सुकदेवे ने 1845 ऑल इंडिया रैंक और सम्यक जैन ने 24578 ऑल इंडिया रैंक से जेईई एडवांस में भारत के सर्वश्रेष्ठ इंस्टीट्यूट में अपना स्थान सुरक्षित किया। वहीं नीट की परीक्षा में विद्यालय की आदरिका ने 518 और आयुष डडसेना ने 515 अंक कनिष्का वैष्णव, अनुष्का गौतम, ईशा मोरे, वीणा, काव्या और तनिष्का विश्वकर्मा ने श्रेष्ठतम अंक प्राप्त कर एमबीबीएस में अपना स्थान सुरक्षित किया। अपनी कठिन परिश्रम और अध्यापकों के उचित मार्गदर्शन से उन्होंने गौरव प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती राजम सुधाकरण मैडम, प्रबंधक बंधु एस सजीव और एस साजन, विद्यालय की प्रबंधक एवं प्राचार्या डॉ सजीता थंबी, उपप्राचार्या डॉ बीना सजीव, प्रधानाध्यापिका श्रीमती निशी साजन और शिक्षक शिक्षिकाओं ने हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

