नौकरानी का बुजुर्ग मालिक पर दुष्कर्म का, मालिक का नौकरानी पर 5 लाख उगाही का आरोप, भिलाई भट्टी पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ दर्ज किया अपराध

नौकरानी का बुजुर्ग मालिक पर दुष्कर्म का, मालिक का नौकरानी पर 5 लाख उगाही का आरोप, भिलाई भट्टी पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ दर्ज किया अपराध


भिलाई नगर 19 सितंबर । घरेलू नौकरानी द्वारा 63 वर्षीय बुजुर्ग मालिक पर जबरिया शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। जबकि बुजुर्ग ने नौकरानी पर आरोप लगाया है कि दुष्कर्म का झूठे आरोप में फसाने के नाम पर 5 लाख रुपए उगाई करने का प्रयास किया। दोनों ही पक्षों की रिपोर्ट पर से भर्ती पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
भट्टी पुलिस के मुताबिक भट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले बीएसपी से सेवानिवृत्त 63 वर्षीय बुजुर्ग के घर पर काम करने वाली 45 वर्षीय नौकरानी ने कल रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके मालिक के द्वारा वर्ष 2019 से 2021 के मध्य उसके साथ जबरिया शारीरिक संबंध बनाएं। महिला की रिपोर्ट पर से भट्टी पुलिस के द्वारा आरोपी सेवानिवृत्त डीएसपी कर्मी के खिलाफ धारा 376 (2) (n) एवं 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। जबकि सेवानिवृत्त बीएसपी कर्मी ने नौकरानी पर आरोप लगाया कि उसके द्वारा 5 लाख रुपए की मांग की गई थी एवं धमकाया थे कि नहीं देने पर उसे दुष्कर्म के झूठे केस में फंसा देंगे। सेवानिवृत्त डीएसपी कर्मी की रिपोर्ट पर से भर्ती पुलिस के द्वारा नौकरानी के खिलाफ धारा 384, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।