श्रावण मास में 10 अगस्त को शिवधाम मंदिर सेक्टर-7 में होगा महरुद्राभिषेक

श्रावण मास में 10 अगस्त को शिवधाम मंदिर सेक्टर-7 में होगा महरुद्राभिषेक


🔴महाभंडारा, महाआरती व भजन संध्या का आयोजन

भिलाईनगर, 08 अगस्त 2026। पावन श्रावण मास के अवसर पर सेक्टर-7 तालाब स्थित शिवधाम मंदिर में 10 अगस्त 2026, सोमवार को धार्मिक आयोजन किया जाएगा। शिवधाम सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महरुद्राभिषेक, महाभंडारा, भजन संध्या और महाआरती का आयोजन होगा। समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन का लाभ लेने की अपील की है।

आयोजन समिति के संरक्षक लक्ष्मीपति राजू, पार्षद एवं अध्यक्ष, खाद्य, लोक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विभाग, नगर पालिक निगम भिलाई सुबह 7 बजे से महरुद्राभिषेक प्रारंभ होगा। इसके बाद दोपहर 11 बजे से महाभंडारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। वहीं शाम 6 बजे महाआरती का आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार श्रावण मास भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष महत्व रखता है। इसी धार्मिक भावना के साथ शिवधाम सेवा समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आयोजन में भजन एवं धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे।

श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

समिति ने क्षेत्र के शिवभक्तों और श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा महाआरती और भंडारे में सहभागी बनने की अपील की है। आयोजन शिवधाम सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है।

स्थान : शिवधाम मंदिर, सेक्टर-7 तालाब, भिलाई
दिनांक : 10 अगस्त 2026, सोमवार
महरुद्राभिषेक : सुबह 7 बजे से
महाभंडारा : दोपहर 11 बजे से
महाआरती : शाम 6 बजे से