भिलाई नगर 9 फरवरी। बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने बीएसपी नगर सेवा के महाप्रबंधक जनस्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखकर आवासीय क्षेत्र के बैकलाईन की पर्याप्त सफाई कराने का माँग किया है । पत्र की प्रतिलिपि, अधिशासी निदेशक मानव संसाधन , मुख्य महाप्रबंधक नगर सेवा , मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी , सेक्टर 9 अस्पताल तथा जिला चिकित्सा पदाधिकारी दुर्ग को भी यूनियन ने भेजा है । यूनियन ने अपने पत्र में लिखा है कि एक तरफ सेल /बीएसपी को भारत सरकार द्वारा महारत्ना उपाधि प्रदान की है तो दूसरी तरफ एक निजी संस्था द्वारा , बगैर धरातल की वस्तुस्थिति जाने ही “ग्रेट प्लेस टू वर्क” की उपाधि दी जा रही है । जबकि जनस्वास्थ्य अनुभाग में ही स्वास्थ्य से जुड़े कई समस्याए लगातार दृष्टिगोचर हो रहा है , जिसको समय समय पर स्थानिय मीडिया द्वारा स्थान भी दिया जाता है । एक ताजा मामला आवासीय क्षेत्र के बैकलाईन की सफाई का है । जिसमें कई वर्षो से सफाई नही होने के कारण गंदगी, जगल , झाड़ी , कुड़ा कड़कट आदि जमा हो गया है । उपरोक्त अवांछित कचरो के कारण मच्छर तथा गंदगी जनित बिमारियाँ फैल रही है तथा आगे उसको महामारी का रुप लेने की संभावना है ।
यूनियन ने माँग किया है कि यथाशीघ्र आवासीय क्षेत्रो के बैकलाईन की सफाई कराए तथा भविष्य के लिए सफाई कैलेण्डर भी बनावा कर प्रकाशित कराए ताकि आगे कैलेण्डर के हिसाब से स्वतः सफाई प्रक्रिया होते रहे ।
अभिषेक सिंह , महासचिव बीएकेएस भिलाई ने कहा कि अधिकतर स्थानीय कार्य अधिकारियों के इच्छा शक्ति पर निर्भर है । जब सभी कार्यों के लिए ठेका होता है तो कार्य सही तरिके से नही होना , अधिकारियों के नकारात्मक इच्छा शक्ति को प्रदर्शित कर रहा है । एक तय शेड्युल अथवा कैलेण्डर होने पर नगर सेवा के सभी कार्य स्वतः संपादित होंगे।

