भिलाईनगर, 29 जून 2026 । ग्रीन सिटी श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर-6 में जयेष्ठ पूर्णिमा के पावन अवसर पर 29 जून को सुबह 8:00 बजे भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र ,सुभद्रा देवी एवं सुदर्शन महाराज को वैदिक मंत्र उपचार के साथ गर्भ ग्रह से बाहर स्नान बेदी पर विराजित किया गया ।
देवस्नान मंडप में सम्पूर्ण विधि विधान के साथ मंदिर में स्थित सुवर्ण कुएं के जल से महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी को 35 कलश जल से, बड़े भाई भगवान श्री बलभद्र देव को 33 कलश जल से,तथा बहन सुभद्रा को 22 कलश जल से, एवं सुदर्शन महाराज को 18 कलश जल से, स्नान कराया गया 108 सुगन्धित जल कलश से स्नान करा कर । महा प्रभु का गजानन भेष में श्रृंगार किया गया । आज महाप्रभु श्री गणेश रुप में श्रध्दालुओं को दर्शन देंगें। चूंकि आज महा प्रभु श्री जगन्नाथ जी का जन्म उत्सव है। श्री जगन्नाथ जी के जन्मोत्सव में 21 किलो का भव्य पोड़ो-पीठा (विशेष भोग) हलवाई श्रीमती शयल्ल साहू एवं सन्यास साहू द्वारा प्रस्तुत किया गया एवं (भोग लगाया गया)। स्नान के बाद महाप्रभु को अस्वस्थ लगने के कारण उन्हें विश्राम के लिए अणसर गृह में स्थापित किया गया और उन्हें काढ़ा व 8 अन्य तरह की औषधियों से उनका उपचार किया जायेगा । आज से लेकर 13 जून तक पट बंद रहेगा । 14 जून को महाप्रभु का नेत्र उत्सव मनाया जायेगा एवं श्री जगन्नाथ जी नवयौवन रुप में भक्तों दर्शन देंगें ।
इस अवसर पर जगन्नाथ जी के मुख्य पुजारी पंडित तुषार महापात्रा एवं समिति के अध्यक्ष दिलीप महंती महासचिव अरुण पंडा एवं शरद विशाल, रविन्द्र साहू, शशिभूषण महंती, संजय साहू, सन्यास साहू, सुभाष साहू, जितेन्द्र भूइयां, संजीव भूइयां, हरि राउत, प्रभात त्रिपाठी, संतोष महाराणा, प्रशांत सामल, नीलमणी नायक रवि मुनी उपस्थित थे ।

