14 दिन बाद स्वस्थ हुए महाप्रभु, भक्तों ने किए दर्शन, कल नगर भ्रमण में निकलेंगे महाप्रभु

14 दिन बाद स्वस्थ हुए महाप्रभु, भक्तों ने किए दर्शन, कल नगर भ्रमण में निकलेंगे महाप्रभु


भिलाईनगर, 15 जुलाई 2026। भिलाई ग्रीन सिटी श्री जगन्नाथ मंदिर सेक्टर 6 में मंगलवार को नेत्र उत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। 14 दिनों बाद महाप्रभु स्वस्थ हुए तो उन्होंने अपने भक्तों को नवयौवन रूप में दर्शन दिए 16 जुलाई को महाप्रभु रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण में निकलेंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

मंगलवार को जगन्नाथ मंदिर सेक्टर 6 में नेत्र उत्सव का आयोजन परंपरा अनुसार मनाया गया देव स्नान पूर्णिमा के बाद लंबी बीमारी के बाद महाप्रभु जगन्नाथ जी के मंदिर के पट खोले गए पूजा अर्चना हवन पूजन पंडित तुषार महापात्र ने किया फिर मंगल ध्वनि वह घंटा वादन के साथ श्रद्धालुओं ने महाप्रभु के प्रथम दर्शन किए 16 जुलाई दोपहर 2:00 बजे से सेक्टर 6 जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा सेंट्रल एवेन्यू से निकलकर ए मार्केट होते हुए सेक्टर 6 चौक गुंडिचा मंडप पहुंचेगी इस बीच जगह-जगह पर स्वागत और प्रसाद प्रसाद वितरण किया जाएगा ।
इस आयोजन में समिति के अध्यक्ष दिलीप महंती महासचिव अरुण पंडा एवं शरद विशाल, गजेन्द्र पंडा , रविन्द्र साहू, शशिभूषण महंती, संजय साहू, सन्यास साहू, सुभाष साहू, जितेन्द्र भूइयां, संजीव भूइयां, हरि राउत, प्रभात त्रिपाठी, संतोष महाराणा, प्रशांत शयामल, नीलमणीनायक रवि मुनी बलराम रथ एवं असंख्य भक्त उपस्थित थे।