भिलाई नगर 23 अक्टूबर । ऑन लाईन सट्टा महादेव एप्प के विरूद्ध दुर्ग पुलिस की सर्जिकल स्ट्राईक जारी है । हाउसिंग बोर्ड कोहका स्थित सूना मकान से ऑन लाईन सट्टा महादेव एप्प के 03 गुर्गे पकड़ाये गए। करोड़ो रूपये के ऑन लाईन सट्टे के पैसे के लेन-देन विभिन्न बैंको के खाते के माध्यम से किया जा रहा था । आरोपियों से 09 नग मोबाईल, 02 लेपटॉप, सट्टा हिसाब-किताब रजिस्टर जप्त किया गया है । अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर सट्टा खेलाया जा रहा था । चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही की।
पुलिस अधीक्षक दुर्ग अभिषेक पल्लव ने पत्र वार्ता में बताया कि चौकी स्मृति नगर एवं थाना सुपेला की संयुक्त टीम को हाउसिंग बोर्ड कालोनी कोहका में अवैध रूप से महादेव एप्प में लैपटॉप एवं मोबाईल के माध्यम से बैंक खाता के माध्यम से ऑन लाईन पैसे का लेन देन करते हुए जुआ खेलाने की सूचना पर रेड कार्यवाही की गई। उक्त मकान में तीन व्यक्ति लैपटॉप, मोबाईल के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा महादेव एप्प का संचालन करते हुए पकड़े गये आरोपियों से पूछताछ करने पर बताया कि महादेव आईडी लेकर एप्प के माध्यम से ऑन लाईन सट्टे का संचालन उनके द्वारा किया जा रहा है। उनके ब्रांच द्वारा वेबसाईट के माध्यम से आम लोगों को सट्टा खेलने हेतु आईडी उपलब्ध कराकर सट्टे का कारोबार संचालित कर रहे है। ब्रांच द्वारा ऑन लाईन सट्टा खेलने हेतु देश के विभिन्न राज्यों में बैंक खाता खुलवाया जाकर उक्त कार्य को अंजाम दिया जा रहा है। जिसमें करोड़ो रूपयो का अवैधानिक लेन-देन किया जा रहा है तथा यह भी बताया कि उक्त ब्रांच को तीन दिन पूर्व नागपुर (महाराष्ट्र) से भिलाई में शिफ्ट किया गया है। तथा कुछ दिन बाद इस ब्रांच को पंजाब शिफ्ट करने की बात बताई गई। आरोपियों के कब्जे से 02 नग लैपटॉप मय चार्जर, 09 नग मोबाईल मय सीम, 01 नग सट्टा का हिसाब किताब रजिस्टर बरामद किया गया है। जो कि ऑन लाईन सट्टे के कारोबार में उपयोग में लाया जा रहा था। आरोपियों को हिरासत में लेकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, चौकी प्रभारी उप निरी. युवराज देशमुख, आरक्षक जुनैद सिद्धीकी, जयनारायण यादव, आशीष यादव, तुषार कुमार, जी. लक्ष्मी, का विशेष योगदान रहा। 9 मोबाईल, दो लैपटॉप, एक रजिस्टर जप्त किए गए हैं । मुकेश कुमार पिता राजेश कुमार जायसवाल उम्र 31 साल निवासी केम्प – 1 भिलाई सड़क नं. 18 , दीपक उर्फ दीपू पिता कन्हैया सिंह उम्र 30 साल निवासी सुभाष चौक केम्प 1 भिलाई थाना छावनी, श्रीकांत उर्फ चिन्ना पिता मधुसूदन राव उम्र 29 साल निवासी सुभाष चौक केम्प -1 भिलाई को गिरफ्तार किया गया।

