महादेव सट्टा 🟥 बस नाम बदल रहा 🛑 दांव पर दांव लग रहे 🟦 IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाते 2 सगे भाई गिरफ्तार 🟪 Power 7️⃣7️⃣7️⃣ ID से चल रहा था खेल 🟧 रंगे हाथ पुलिस ने पकड़ा

महादेव सट्टा 🟥 बस नाम बदल रहा 🛑 दांव पर दांव लग रहे 🟦 IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा खिलाते 2 सगे भाई गिरफ्तार 🟪 Power 7️⃣7️⃣7️⃣ ID से चल रहा था खेल 🟧 रंगे हाथ पुलिस ने पकड़ा



सीजी न्यूज आनलाईन, 2 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से शुरू हुआ महादेव सट्टा ऐप ने भले ही सरकार बदल दी लेकिन बीसीयों हजार करोड़ के इस काले कारोबार पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने और नकेल कसने की बात अब भी हजम नहीं हो रही क्योंकि नाम बदल बदल कर पल-पल में करोड़ों का दांव लगाने और लगवाने वाले लोग कानूनी शिकंजे से अभी भी काफी दूर हैं क्योंकि छोटी मछलियां तो पकड़ी जा रही हैं मगर बड़े मगरमच्छ तक हाथ पहुंचना सफेदपोश लोगों की मिलीभगत से अब तक नामुमकिन सा दिखाई देता है बहरहाल आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टा खिलाते 2 सगे भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये आरोपी IPL मैच में मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिला रहे थे, जिसके बाद पुलिस में रेड मारकर इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार रायपुर के एंटी क्राइम यूनिट एंड साइबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि न्यू राजेंद्र नगर क्षेत्र के महावीर नगर के पास कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा खिला रहे हैं, जिसके बाद उच्चधिकारियों के निर्देश के बाद पुलिस ने वहां पर रेड मारी। पुलिस ने यहां दो आरोपियों को पकड़ा़। पूछताछ में इनकी पहचान कमलेश गंगवानी और रवि गंगवानी के रूप में हुई है जो कि पावर 777 नाम की आईडी से सट्टा खिला रहे थे। दोनों सटोरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 नग मोबाइल फोन समेत नगदी रकम 30 हजार रुपए जब्त कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने जुआ प्रतिषेध एक्ट के तहत कार्रवाई की है।