मां शारदा सामर्थ्य चेरिटेबल ट्रस्ट स्कूल गोइंग 150 नन्हे मुन्नों को ठंड से बचाने स्वेटर किए वितरित

मां शारदा सामर्थ्य चेरिटेबल ट्रस्ट स्कूल गोइंग 150 नन्हे मुन्नों को ठंड से बचाने स्वेटर किए वितरित


भिलाई नगर 03 दिसंबर । मां शारदा सामर्थ्य चेरिटेबल ट्रस्ट , एवं स्कूल परिवार द्वारा चंद्रशेखर आजाद शिक्षा समिति , मरोड़ा स्टेशन में संचालित आजाद उच्च. माध्य. विद्यालय और शांति कॉन्वेंट स्कूल के 150 विद्यार्थियों को गर्म कपड़े एवं स्वेटर वितरित किए गए।


मां शारदा सामर्थ्य चेरिटेबल ट्रस्ट भिलाई की समाजसेवी संस्था है जो समय-समय समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों शिक्षकों एवं विशिष्ट जनों को सम्मानित करती रही है एवं सामाजिक हित में समाज कल्याण के कार्य लगातार आयोजित करती रही है। इसी क्रम में 2 दिसंबर सोमवार के दिन सुबह 10:30 बजेबआजाद उच्च. माध्य. विद्यालय और शांति कॉन्वेंट स्कूल के 150 विद्यार्थियों को निःशुल्क स्वेटर वितरण किया गया।
मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्यों द्वारा समय-समय पर सामाजिक कार्य किये जाते हैं। साथ ही साथ अनेक ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसमें गरीब एवं निम्न वर्ग के लोगों को अधिक से अधिक फायदा पहुंचाया जा सके एवं उनका किसी न किसी प्रकार से सहयोग किया जा सके।


मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. संतोष राय ने बताया कि अतिशीघ्र जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के बचपन को बेहतर करने हेतु मां शारदा सामर्थ्य चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्कूल का निर्माण किया जा रहा है। निरंतर स्वच्छता अभियान, श्रमिक बहुल क्षेत्रों में कैरियर, निर्माण जैसे कार्यों से जुड़ी संस्था समाज की बेहतरी के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।