माँ दुर्गा मनोकामना मंदिर कैलाश नगर भिलाई का आठवां स्थापना दिवस 11 जुलाई को, पूर्णाहुति के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन

माँ दुर्गा मनोकामना मंदिर कैलाश नगर भिलाई का आठवां स्थापना दिवस 11 जुलाई को, पूर्णाहुति के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन


भिलाई नगर 6 जुलाई । पूजा समिति दुर्गा मंदिर रोड़, कैलाश नगर, भिलाई केन”आठवा स्थापना दिवस” के अवसर पर समारोह का आयोजन 11 जुलाई को किया गया है।

आयोजक – माँ दुर्गा मनोकामना फाउडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट,कैलाश नगर, सार्वजनिक विकास समिति के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम मंगलवार, 9 जुलाई को दुर्गा पाठ (महिला मंडली द्वारा अपरान्ह 3.00 बजे से) के साथ प्रारंभ होगा। दूसरे दिन 10 जुलाई को अखंड रामायण प्रारंभ (प्रातः 10.00 बजे से) गुरूवार, 11 जुलाई हवन पूर्णाहूति के पश्चात महाविशाल भंडारा (दोपहर 1.00 बजे से) के तहत सभी श्रद्धालुओं को भोग प्रसाद वितरित किया जाएगा।
मनोकामना मंदिर के प्रांगण में शिवमंदिर एवं हनुमान मंदिर का निर्माण कार्य चालू है। श्रद्धालु इच्छानुसार सहयोग हेतु समिति के पदाधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं । स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर आप सपरिवार इष्टमित्रों सहित पधारकर मंदिर स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनायें ।