एम ए समाजशास्त्र एम ए हिंदी, एमकॉम के परीक्षा परिणाम घोषित,शेष 12 परीक्षाओं के परिणाम 30 जून को

<em>एम ए समाजशास्त्र एम ए हिंदी, एमकॉम के परीक्षा परिणाम घोषित,शेष 12 परीक्षाओं के परिणाम 30 जून को</em>


दुर्ग 28 जून। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा वार्षिक परीक्षा 2023 के 04 और परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये गये। इन्हें मिलाकर अब तक विश्वविद्यालय द्वारा कुल 44 परीक्षा परिणाम घोषित किये जा चुके हैं। शेष बचे 12 परीक्षा परिणाम 30 जून तक घोषित किये जाने का विश्वविद्यालय प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है।
विश्वविद्यालय के उपकुलसचिव परीक्षा, डाॅ. राजमणि पटेल एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बताया कि घोषित परीक्षा परिणामों में एमए पूर्व समाजशास्त्र में शामिल 2829 परीक्षार्थियों में 2190 परीक्षार्थी उत्तरण हुए इनका परीक्षा परिणाम 77 प्रतिशत रहा।
डाॅ. पटेल ने बताया कि एमए अंतिम समाजशास्त्र में शामिल 3119 परीक्षार्थियों में 2880 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे इनका परीक्षा परिणाम 92 प्रतिशत रहा। 18 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका गया। एमए अंतिम हिन्दी में 2698 परीक्षार्थियों में 2517 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे जिनका परीक्षा परिणाम 93 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार एमकाॅम पूर्व में शामिल 1132 परीक्षार्थियों में 628 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए जिनका परीक्षा परिणाम 55 प्रतिशत रहा।पीएचडी सेल प्रभारी, डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा पीएचडी कोर्स वर्क द्वितीय अवसर परीक्षा के परिणाम भी घोषित कर दिये गये। इस परीक्षा में शामिल 16 शोधार्थियों में 12 परीक्षार्थी को पात्र घोषित किये गये। 03 परीक्षार्थी अपात्र तथा 01 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा।