*फोन पर हुआ प्यार, घूमाने के बहाने ले गया प्रेमी, जेवरात और नकदी लेकर हुआ गायब, विवाहित महिला ने थाना पहुँच बताया दर्द*

*फोन पर हुआ प्यार, घूमाने के बहाने ले गया प्रेमी, जेवरात और नकदी लेकर हुआ गायब, विवाहित महिला ने थाना पहुँच बताया दर्द*


फोन पर हुआ प्यार, घूमाने के बहाने ले गया प्रेमी, जेवरात और नकदी लेकर हुआ गायब, विवाहित महिला ने थाना पहुँच बताया दर्द

सरदार शहर, 14 फरवरी। वार्ड 39 की एक विवाहिता ने युवक के खिलाफ धोखाधड़ी कर जेवरात छीनने और झांसे में लेकर नगदी ऐंठने का मामला दर्ज करवाया है।

सरदार शहर पुलिस ने बताया कि वार्ड 39 की 21 वर्षीय विवाहिता रुखसाना पत्नी जमील धोबी ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट करवायी है। पीड़िता ने बताया कि काफी दिनों से उसकी और ज्यासिम वल्द जाकिर निवासी रामगढ़ की आपस में फोन पर बातचीत होती थी। वह ज्यासिम पर पूरा विश्वास करने लग गई। फिर एक दिन ज्यासिम का फोन आया कि हम दोनों घूमने चलेंगे और मैंने उसे अपनी सहमति दे दी। उसने कहा मेरे पास पैसे नहीं हैं तो तुम अपने घर से सोने और चांदी के गहने और नकदी ले आना। तब महिला ने घर से अपनी सास की संदूक से 1 जोड़ी सोने का कड़ा, एक जोड़ी कान की बाली, एक सोने का हार, एक जोड़ी पाजेब चांदी की 20 भरी की, नाक की सोने की नथनी, सोने की अंगूठी और कुछ नगदी लेकर बाहर गली में आई और वहां पर ज्यासिम खड़ा मिला, जिसने मिलते ही पूछा कि गहने और नगदी लाई हो तो दिखाओ। उसे दिखाया तो उसने मुझसे गहने और नकदी छीन लिए। वापस मांगा तो उसने कहा मेरे साथ जयपुर चल मैं तुझे वहां वापस दे दूंगा। तब मजबूरन सोने चांदी के गहनों के लिए उसके साथ जाना पड़ा।जयपुर जाकर उससे गहने और नगदी मांगे तो उसने कहा तू यहां बैठ मैं वापस आकर तुझे गहने और नगदी दे दूंगा। मैं वहां बैठी रही लेकिन ज्यासिम वहां पर वापस नहीं आया। महिला देर रात तक वहां उसका इंतजार करती रही लेकिन वह नहीं आया। उसके बाद में वापस सरदार शहर आ गई और पूरी घटना की जानकारी मामा सदीक और पति जमील को दी। पुलिस ने पीड़ित विवाहिता की रिपोर्ट के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।