🛑भय और हिंसा के अंधकार से निकलकर शांति, विश्वास और विकास की ओर बढ़ रहा बस्तर : प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना
सीजी न्यूज ऑनलाइन, 8 नवंबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर आगमन पर छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के प्रति प्रधानमंत्री के विशेष स्नेह और आत्मीय लगाव को प्रेरणादायी बताते हुए उनके नेतृत्व और मार्गदर्शन की सराहना की गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बस्तर आगमन पर छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
स्वागत संदेश में कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में बस्तर भय और हिंसा के अंधकार से निकलकर शांति, विश्वास और विकास के नए उजाले की ओर अग्रसर हो रहा है। क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव और विकास की नई उम्मीदें दिखाई दे रही हैं।
दीपावली के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री की वीर जवानों के बीच उपस्थिति को उनके अदम्य साहस, त्याग और समर्पण के सम्मान के रूप में बताया गया। कहा गया कि जवानों के बीच प्रधानमंत्री की मौजूदगी उनका मनोबल बढ़ाने वाली है और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को नई ऊर्जा प्रदान करती है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही कामना की गई कि प्रधानमंत्री का स्नेह, आशीर्वाद और मार्गदर्शन छत्तीसगढ़ को निरंतर मिलता रहे तथा बस्तर शांति, समृद्धि और विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे।


