लोकसभा निर्वाचन 2024 : दूसरे चरण में केवल तीन सीटों के लिए 52 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, भूपेश के 384 उम्मीदवार उतारने के दावे की निकली हवा

लोकसभा निर्वाचन 2024 : दूसरे चरण में केवल तीन सीटों के लिए 52 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, भूपेश के 384 उम्मीदवार उतारने के दावे की निकली हवा


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 5 अप्रैल । प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर लोकसभा क्षेत्रों में कुल 52 अभ्यर्थियों के नामांकन प्राप्त हुए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अनुसार राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लिए 23 अभ्यर्थियों वहीं, महासमुंद क्षेत्र के लिए 19 अभ्यर्थियों तथा कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लिए 10 अभ्यर्थी मैं नामांकन पत्र दाखिल किया है।
आज नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। अभ्यर्थी 8 अप्रैल तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। दूसरे चरण में 26 अप्रैल को इन तीनोे लोकसभा क्षेत्रों के लिए मतदान होगा।

परंतु छत्तीसगढ़ की सबसे हॉट सीट राजनांदगांव से केवल 23 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। ऐसे में सवाल उठाने लगा है कि क्या प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की राजनांदगांव में 384 प्रत्याशियों के मैदान में उतारने वाली बात महज जुमला साबित हुई है।
क्योंकि भूपेश बघेल का ये बयान खूब सुर्खियों में रहा। भूपेश के इस बयान की पार्टी में वरिष्ठ से लेकर कार्यकर्ताओं टाकने समर्थन किया था। परंतु समर्थन भौतिक रूप से दिखाई नहीं दिया। 3 अप्रैल को राजनांदगांव लोकसभा सीट से 210 कार्यकर्ताओं के द्वारा नामांकन पत्र जरूर खरीदा गया था। परंतु अंतिम तिथि 4 अप्रैल तक जमा केवल 23 उम्मीदवारों का हुआ है।
परंतु श्री बघेल ने पाटन में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में एक लोकसभा सीट से कार्यकर्ताओं से 384 नामांकन पत्र दाखिल करने की अपील की थी। जिसके पीछे उनके उद्देश्य था कि 384 से ज्यादा उम्मीदवार होने की स्थिति में निर्वाचन आयोग को ईवीएम के स्थान पर मतपत्र के माध्यम से चुनाव करना होगा और मतपत्र से चुनाव होने से कांग्रेस की जीत सुनिश्चित होना श्री बघेल द्वारा बताया गया था । उनकी यह अपील चुनाव आयोग के अंतिम आंकड़े आने के बाद फिसड्डी साबित हुई है। एक तरह से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा भूपेश बघेल की इस अपील को ठुकरा दिया गया है।