शराब घोटाला पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी विजय भाटिया के आठ ठिकानों पर सर्च जारी

शराब घोटाला पूर्व मुख्यमंत्री के करीबी विजय भाटिया के आठ ठिकानों पर सर्च जारी


🛑 महत्वपूर्ण दस्तावेज, थिस डिजिटल डिवाइस निवेश संबंधित कागजात जप्त

भिलाई नगर 01 जून । पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी एवं कारोबारी विजय भाटिया के दुर्ग भिलाई स्थित घर सहित आठ ठिकानों पर ईओडब्ल्यू का सर्च जारी है। इसके पूर्व लंबे समय से फरार आरोपी विजय भाटिया को ईओडब्ल्यू ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 04/2024 (धारा 7, 12 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) एवं भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471, 120-बी) के प्रकरण में महत्वपूर्ण आरोपी विजय भाटिया, पिता अशोक भाटिया को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी को विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत न्यायालय, रायपुर में प्रस्तुत किया जा रहा है।

इसके अतिरिक्त, ब्यूरो द्वारा आरोपी के निवास, कंपनियों एवं सहयोगियों से संबंधित कुल 08 स्थानों पर तलाशी (सर्च) की कार्यवाही की जा रही है।

तलाशी के दौरान आरोपी के परिसर, संबंधित कंपनियों एवं सहयोगियों के परिसरों से महत्वपूर्ण दस्तावेज, निवेश से संबंधित कागजात Show इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स (डिजिटल डिवाइस) जप्त किए गए हैं।
प्रकरण में अग्रिम विवेचना जारी है।