एसडीएम और नायब तहसीलदार पर हमला करने वाला शराब कारोबारी एयरपोर्ट से गिरफ्तार

एसडीएम और नायब तहसीलदार पर हमला करने वाला शराब कारोबारी एयरपोर्ट से गिरफ्तार



🔴 सवा महीने से मोबाईल बंद कर रहा फरार
🔴 एसपी ने 10 हजार का ईनाम भी रखा था
इंदौर, 30 अक्टूबर। शराब कारोबारी और गुरूसिंघ सभा के अध्यक्ष रिंकू भाटिया को पुलिस ने कल रात इंदौर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। भाटिया पर पुलिस ने 10 हजार का इनाम घोषित किया था। रिंकू भाटिया को एसडीएम आईएएस धार नवजीन पंवार और तहसीलदार राजेश भिडे पर किए गए हमले में आरोपी बनाया गया था। धार एसपी ने शराब कारोबारी रिंकू भाटिया पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था, जिसे धार पुलिस ने शनिवार की रात इंदौर एयरपोर्ट से पकड़ा है।
बताया जा रहा है कि शराब कारोबारी और गुरूसिंघ सभा के अध्यक्ष रिंकू भाटिया को धार पुलिस ने इंदौर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। रिंकू भाटिया पर एसडीएम आईएएस धार नवजीन पंवार और तहसीलदार राजेश भिडे पर किए गए हमले में आरोपी बनाया गया था। एफआईआर में नाम जुड़ते ही पुलिस ने 20 सितंबर को इंदौर स्थित भाटिया के घर में दबिश दी थी लेकिन मामले की भनक लगने के बाद भाटिया अपना मोबाइल बंद कर फरार हो गया था। जिसके बाद धार एसपी ने भाटिया पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था, जिसे शनिवार को धार पुलिस ने इंदौर एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल रात में ही रिंकू भाटिया को धार पुलिस इंदौर से धार लेकर रवाना हो गई है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी।