लायंस क्लब भिलाई पिनेकल ने मनाया वार्षिक पिकनिक एवम स्पोर्ट्स डे
भिलाई नगर 8 जनवरी । लायंस क्लब भिलाई पिनेकल ने वार्षिक पिकनिक एवम स्पोर्ट्स डे मनगटा जंगल सफारी में मनाया।
अध्यक्ष लायन रेविक बेदी ने बताया कि सभी सदस्यो ने सुबह 11.30 बजे पहुंच कर जंगल सफारी का आनंद उठाया।सचिव उर्मिला ने बताया कि जंगल सफारी के बाद सभी सदस्य रिजॉर्ट पहुंचे। वहा पर पहुंच कर सब ने तंबोला गेम खेला और फिर भोजन किया। सदस्य घर से खाना बना कर लाए थे।

पिकनिक में हर साल की तरह सभी सदस्यो का एक साथ केक काट के जन्मदिन और मैरिज एनिवर्सरी भी मनाएगी। सदस्यो के मनोरंजन के लिया बहुत मनोरंजक गेम्स का आयोजन भी टीम द्वारा किया गया।

रिले दौड़ ,म्यूजिकल कुर्सी दौड़ भी करवाई गई। इसके बाद तंबोला का भी आयोजन किया गया। सभी विजेताओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विभिन विजियताओ के नाम इस प्रकार रहे ममता तमोतिया, नीलिमा दीक्षित, अंजना विनायक, रश्मि लखोटिया, शोभा डोगरा, उर्मिला तोरी ।

