🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌤️ दिनांक – 25 फरवरी 2026
🌤️ दिन – बुधवार
🌤️ विक्रम संवत 2082
🌤️ शक संवत -1947
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – वसंत ॠतु
🌤️ मास – फाल्गुन
🌤️ पक्ष – शुक्ल
🌤️ तिथि – नवमी 26 फरवरी रात्रि 02:40 तक तत्पश्चात दशमी
🌤️ नक्षत्र – रोहिणी दोपहर 01:38 तक तत्पश्चात मृगशिरा
🌤️ योग – विष्कंभ 26 फरवरी रात्रि 01:28 तक तत्पश्चात प्रीति
🌤️राहुकाल – दोपहर 12:52 से दोपहर 02:19 तक
🌤️ सूर्योदय – 07:03
🌤️ सूर्यास्त – 06:40
👉 दिशाशूल – उत्तर दिशा मे
🚩 *व्रत पर्व विवरण-
💥 *विशेष – नवमी को लौकी खाना गोमांस के समान त्याज्य है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)*
🚩~सनातन पंचांग ~🚩
🌷 ज्योतिष शास्त्र 🌷
🙏🏻 ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,फाल्गुन मास की पूर्णिमा को किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। आज हम आपको होली पर किए जाने वाले कुछ साधारण उपाय बता रहे हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं-
💰 धन लाभ का उपाय 💰
🔥 होलिका दहन से पहले जब गड्ढा खोदें,तो सबसे पहले उसमें थोड़ी चांदी,पीतल व लोहा दबा दें। यह तीनों धातु सिर्फ इतनी मात्रा में होनी चाहिए,जिससे आपकी मध्यमा उंगली के नाप का छल्ला बन सके। इसके बाद विधि-विधान से दाण्डा रोपे। जब आप होलिका पूजन को जाएं,तो पान के एक पत्ते पर कपूर,थोड़ी-सी हवन सामग्री,शुद्ध घी में डुबोया लौंग का जोड़ा तथा बताशे रखें।
🍃 दूसरे पान के पत्ते से उस पत्ते को ढक दें और 7 बार होलिका की परिक्रमा करते हुए ऊं नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें। परिक्रमा समाप्त होने पर सारी सामग्री होलिका में अर्पित कर दें तथा पूजन के बाद प्रणाम करके घर वापस आ जाएं। अगले दिन पान के पत्ते वाली सारी नई सामग्री ले जाकर पुन:यही क्रिया करें। जो धातुएं आपने दबाई हैं,उनको निकाल लाएं।
➡ फिर किसी सुनार से तीनों धातुओं को मिलाकर अपनी मध्यमा उंगली के माप का छल्ला बनवा लें। 15 दिन बाद आने वाले शुक्ल पक्ष के गुरुवार को छल्ला धारण कर लें। इस उपाय से धन लाभ के योग बन सकते हैं।
🙏🏻 ग्रहों की शांति के लिए उपाय 🙏🏻
🔥 होलिका दहन की रात उत्तर दिशा में बाजोट (पटिए) पर सफेद कपड़ा बिछाकर उस पर मूंग, चने की दाल, चावल, गेहूं, मसूर, काले उड़द एवं तिल की ढेरी बनाएं। अब उस पर नवग्रह यंत्र स्थापित करें। उस पर केसर का तिलक करें, घी का दीपक लगाएं एवं नीचे लिखे मंत्र का जप करें। जप स्फटिक की माला से करें। जप पूरा होने पर यंत्र को पूजा स्थान पर स्थापित करें, ग्रह अनुकूल होने लगेंगे।
🌷 मंत्र- ब्रह्मा मुरारी त्रिपुरान्तकारी भानु शशि भूमि-सुतो बुधश्च।
गुरुश्च शुक्र शनि राहु केतव: सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु।।
➡ बिजनेस में सक्सेस पाने का उपाय ⬅
🏉 एकाक्षी नारियल को लाल कपड़े में गेहूं के आसन पर स्थापित करें और सिंदूर का तिलक करें। अब मूंगे की माला से नीचे लिखे मंत्र का जप करें। 21 माला जप होने पर इस पोटली को दुकान में ऐसे स्थान पर टांग दें, जहां ग्राहकों की नजर इस पर पड़ती रहे। इससे व्यापार में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं।
🌷 मंत्र- ऊं श्रीं श्रीं श्रीं परम सिद्धि व्यापार वृद्धि नम:।
👰🏻 शीघ्र विवाह के लिए उपाय 👰🏻
🔥 होली की सुबह एक साबूत पान पर साबुत सुपारी एवं हल्दी की गांठ शिवलिंग पर चढ़ाएं तथा पीछे पलटे बगैर अपने घर आ जाएं। यही प्रयोग अगले दिन भी करें। जल्दी ही आपके विवाह के योग बन सकते हैं।
🤕 रोग नाश के लिए उपाय 🤕
➡ अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं, तो इसके लिए भी होली की रात को खास उपाय करने से आपकी बीमारी दूर हो सकती है। होली की रात आप नीचे लिखे मंत्र का जाप तुलसी की माला से करें। इससे आपकी परेशानी दूर हो सकती है।
🌷 मंत्र- ऊं नमो भगवते रुद्राय मृतार्क मध्ये संस्थिताय मम शरीरं अमृतं कुरु कुरु स्वाहा
💰 धन लाभ के लिए उपाय 💰
🔥 होली की रात चंद्रमा के उदय होने के बाद अपने घर की छत पर या खुली जगह, जहां से चांद नजर आए, वहां खड़े हो जाएं। फिर चंद्रमा का स्मरण करते हुए चांदी की प्लेट में सूखे छुहारे तथा कुछ मखाने रखकर शुद्ध घी के दीपक के साथ धूप एवं अगरबत्ती अर्पित करें। अब दूध से चंद्रमा को अर्ध्य दें।
🌙 *अर्ध्य के बाद सफेद मिठाई तथा केसर मिश्रित साबूदाने की खीर अर्पित करें। चंद्रमा से समृद्धि प्रदान करने का निवेदन करें। बाद में प्रसाद और मखानों को बच्चों में बांट दें। फिर लगातार आने वाली प्रत्येक पूर्णिमा की रात चंद्रमा को दूध का अर्ध्य दें। कुछ ही दिनों में आप महसूस करेंगे कि आर्थिक संकट दूर होकर समृद्धि निरंतर बढ़ रही है।
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻🌹 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹
आपका जन्मदिन: 25 फरवरी
दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
शुभ वर्ष : 2028
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा।
सलाह: नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। मंदिर में पताका चढ़ाएं।
कारोबार: व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी।
मेष राशि
आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा देंगे। जिम्मेदारियां बढ़ने से थोड़ा दबाव जरूर महसूस होगा, लेकिन आपकी मेहनत और लगन आपको पीछे नहीं हटने देगी। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों के लिए भी समय अनुकूल है और सही दिशा में कदम बढ़ सकते हैं। संपत्ति से जुड़ा कोई निर्णय लाभदायक साबित हो सकता है। हालांकि किसी सहयोगी की कोई बात आपको अंदर ही अंदर खटक सकती है, इसलिए संयम बनाए रखें। अविवाहित लोगों के जीवन में किसी नए रिश्ते या प्रस्ताव की आहट दिल को खुश कर सकती है।
वृषभ राशि
आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है और आप अपने कामों में संतुलन बनाकर चलेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रखना आपके लिए फायदेमंद रहेगा और आप समझदारी से वित्तीय निर्णय लेंगे। राजनीति या सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोगों को नई पहचान मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और नेतृत्व क्षमता सबको प्रभावित करेगी, जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। नए लोगों से संपर्क बनेंगे जो भविष्य में काम आ सकते हैं। बैंकिंग या वित्त से जुड़े लोगों को किसी नई योजना की जानकारी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ यदि कोई मतभेद था, तो बातचीत से दूर हो सकता है और रिश्ते में मधुरता लौटेगी।
मिथुन राशि
भाग्य आज आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलेगा और कई काम आसानी से पूरे होते दिखेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहना जरूरी होगा। घर के जो काम आप टालते आ रहे हैं, उन्हें समय रहते पूरा करना बेहतर रहेगा, वरना बाद में परेशानी हो सकती है। परिवार में किसी सदस्य के नौकरी या पढ़ाई के लिए बाहर जाने की खबर भावनात्मक माहौल बना सकती है।
कर्क राशि
आज आप जो भी करेंगे, उसमें उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा झलकेगी। समझदारी और धैर्य से लिए गए फैसले आपको सफलता की ओर ले जाएंगे। आध्यात्म और भक्ति में मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। व्यवसाय में आपकी रचनात्मक सोच नए अवसर दिला सकती है और आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करना लाभकारी रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत बनाए रखनी होगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर दिल को गर्व और खुशी से भर सकती है।
सिंह राशि
व्यापार और योजनाओं के लिहाज से दिन अनुकूल है और आपके निर्णय अच्छे परिणाम दे सकते हैं। इससे आपका आत्मविश्वास और मजबूत होगा। दिनचर्या में थोड़ी अनुशासन लाने की जरूरत महसूस होगी। घर में किसी अतिथि के आगमन से रौनक बढ़ेगी और आप व्यस्त भी रहेंगे। कुछ काम टालने की आदत नुकसान दे सकती है, इसलिए समय प्रबंधन पर ध्यान दें। यदि घूमने या छोटी यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो वह आपके मन को तरोताजा कर सकती है।
कन्या राशि
निवेश और आर्थिक फैसलों के लिए समय सकारात्मक संकेत दे रहा है। काम के सिलसिले में यात्रा संभव है जो भविष्य के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। सेहत को हल्के में लेने की गलती न करें और छोटी समस्या भी समय पर दिखाएं। भाई-बहनों के साथ संबंधों में मिठास रहेगी और किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से मुलाकात भावुक पल दे सकती है। माता-पिता की सेवा में समय बिताकर आपको संतोष मिलेगा। लंबे समय से अटकी कोई डील आज आगे बढ़ सकती है, जिससे राहत मिलेगी।
तुला राशि
आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं और आपको कुछ अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में साझेदारी का प्रस्ताव आ सकता है, जिसे सोच-समझकर स्वीकार करना लाभदायक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के रास्ते खुलेंगे और नई संभावनाएँ बनेंगी। नए लोगों से मुलाकात आपके नेटवर्क को मजबूत करेगी। किसी दूर के रिश्तेदार से खुशखबरी मिल सकती है। उधार दिया हुआ धन वापस मिलने की संभावना है और नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन या सराहना के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि
आज का दिन प्रगति और सकारात्मक परिणामों से भरा रह सकता है। आपके प्रयास आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे और आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। यदि आपने किसी से कोई वादा किया है, तो उसे निभाने की जिम्मेदारी महसूस होगी। आप दिल से दूसरों का भला चाहेंगे, भले ही कुछ लोग उसे गलत समझ लें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और ऊर्जा बनी रहेगी। जरूरतमंद की मदद करने से मन को सुकून मिलेगा। काम को लेकर नए विचार आपके भविष्य की दिशा तय कर सकते हैं।
धनु राशि
कामकाज के लिहाज से दिन उत्साहजनक रहेगा और आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी। बॉस के साथ तालमेल अच्छा रहेगा, जिससे कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत होगी। व्यवसाय में आपकी मेहनत के परिणाम मिलने लगेंगे। जीवनसाथी को दी गई सलाह उनके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं। परिवारिक रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा, हालांकि किसी विरोधी की बात मन को थोड़ी देर के लिए विचलित कर सकती है।
मकर राशि
आज निर्णय लेते समय धैर्य और समझदारी बेहद जरूरी होगी, क्योंकि जल्दबाजी से स्थिति उलझ सकती है। व्यवसाय में बदलाव करने से पहले हर पहलू पर विचार करना बेहतर रहेगा। किसी चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में संयम ही आपका सबसे बड़ा सहारा बनेगा। जरूरत पड़ने पर मांगी गई मदद आसानी से मिल सकती है, जिससे काम आगे बढ़ेगा। हालांकि कोई बनता हुआ काम अचानक रुक सकता है, इसलिए मानसिक रूप से तैयार रहें और हिम्मत बनाए रखें।
कुम्भ राशि
दिन सामान्य रहेगा, लेकिन भावनाओं में बहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। किस्मत आपका साथ दे सकती है, पर आलस्य प्रगति की राह में रुकावट बन सकता है। अविवाहित लोगों के लिए किसी खास व्यक्ति से मुलाकात के योग हैं। आप अपने जीवन-स्तर और दिनचर्या में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। धन से जुड़ा रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात यादों को ताजा करेगी, इसलिए उनकी बातों को सकारात्मक नजरिए से सुनना बेहतर रहेगा।
मीन राशि
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन राहत देने वाला हो सकता है और पुरानी परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। हालांकि कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सतर्क रहें। कुछ नया करने की इच्छा आपको रचनात्मक दिशा में ले जाएगी। संतान के व्यवहार को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन धैर्य से बात संभल जाएगी। यदि कोई कर्ज लिया हुआ है, तो उसे लौटाने की स्थिति बन सकती है। सरकारी या जरूरी काम समय पर निपटाने की कोशिश आपको मानसिक शांति देगी।

