– संतोष मिश्रा
सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 20 नवंबर। तस्वीर में दिखाई दे रहा यह शख्स है तो पुलिस वाला लेकिन इसने बड़ी बड़ी चोरियों को अंजाम दिया है, कुल मिलाकर अब इसे लोग “पुलिस वाला चोर” कहने लगे हैं।
हम बात कर रहे हैं महाराष्ट्र के चंद्रपुर की। जहां दो चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी नरेश डाहुले को ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग की आदत लग गई थी और उस पर 22 लाख रुपये का कर्ज हो गया था। जिसे चुकाने के लिए वह चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगा।
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के चंद्रपुर में पुलिस को बार-बार चोरी की शिकायतें मिल रहीं थी। जांच के दौरान पुलिस को चोर के बारे में चौकाने वाली बात पता चली। दरअसल चोरी करने वाला कोई और नहीं बल्कि खुद पुलिस वाला ही था। आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।
इस मामले पर पुलिस अधीक्षक रविंद्र सिंह परदेशी ने ‘CGNewsonline’ को बताया कि आरोपी नरेश डाहुले को ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग की आदत लग गई थी। इसी के कारण उस पर 22 लाख रुपये का कर्ज हो गया था, जिसे चुकाने के लिए वह चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगा था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आरोपी पुलिस वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। छानबीन के दौरान अपराध शाखा (LCB) में कार्यरत एक पुलिसकर्मी पर चोरी का आरोप लगा है।
गौरतलब हो कि कुछ दिन पहले चंद्रपुर शहर के सहकार नगर इलाके में चोरी हुई थी और सितंबर महीने में शहर के उपगणलावर लेआउट में बने एक घर में 80 हजार की चोरी हुई। इन चोरियों की घटनाओं की छानबीन के दौरान सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि दोनों चोरियां पुलिसकर्मी नरेश डाहुले ने ही की थी। रामनगर पुलिस ने इस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक रविंद्र सिंह परदेशी का कहना है कि उपगणलावर लेआउट में मुस्तफा शेख के घर में 14 नवंबर को चोरी हुई थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस इस मामले की जांच में जुटी थी। सीसीटीवी फुटेज के अधार पर पता चला कि नीलेश डाहुले इन चोरियों में शामिल है।
आइए आपको मिलवाते हैं ऐसे शख्स से जिसे देख आप भी कहेंगे – “पुलिस वाला चोर” 🛑 ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग में 22 लाख का घाटा 🛑 तो कर्ज मैनेज करने पुलिस वाला बन गया “चोर” 🛑 पकड़े जाने पर अनेक चोरियों का हो रहा “खुलासा”

