सिंह राशि उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे, कन्या राशि अटकी प्रॉपर्टी की डील फाइनल होगी

सिंह राशि उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे, कन्या राशि अटकी प्रॉपर्टी की डील फाइनल होगी


🙏🏻हर हर महादेव 🙏🏻
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩
🌤️ दिनांक – 12 फरवरी 2026
🌤️ दिन – गुरूवार
🌤️ विक्रम संवत 2082
🌤️ शक संवत -1947
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – शिशिर ॠतु
🌤️ मास – फाल्गुन ( गुजरात- महाराष्ट्र -माघ )
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – दशमी दोपहर 12:22 तक तत्पश्चात एकादशी
🌤️ नक्षत्र – ज्येष्ठा दोपहर 01:42 तक तत्पश्चात मूल
🌤️ योग – हर्षण 13 फरवरी रात्रि 03:06 तक तत्पश्चात वज्र
🌤️राहुकाल – दोपहर 02:19 से शाम 03:44 तक
🌤️ सूर्योदय – 07:12
🌤️ सूर्यास्त – 06:33
👉 दिशाशूल – दक्षिण दिशा मे
🚩 व्रत पर्व विवरण-
💥 विशेष –
🚩~सनातन पंचांग ~🚩
🌷 एकादशी के दिन करने योग्य 🌷
➡️ 12 फरवरी 2026 गुरूवार को दोपहर 12:22 से 13 फरवरी, शुक्रवार को दोपहर 02:25 तक एकादशी है।
💥 विशेष – 13 फरवरी, शुक्रवार को एकादशी का व्रत (उपवास) रखे।
🙏🏻 *एकादशी को दिया जलाके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें 👉🏻 विष्णु सहस्त्र नाम नहीं हो तो १० माला गुरुमंत्र का जप कर लें l अगर घर में झगडे होते हों, तो झगड़े शांत हों जायें ऐसा संकल्प करके विष्णु सहस्त्र नाम पढ़ें तो घर के झगड़े भी शांत होंगे
🚩 *~ सनातन पंचांग ~* 🚩
🌷 विष्णुपदी-कुंभ संक्रांति 🌷
जप तिथि : 13 फरवरी 2026 शुक्रवार को (विष्णुपदी- कुंभ संक्रांति)
पुण्यकाल सूर्योदय से दोपहर 12:41 तक |
🙏🏻 विष्णुपदी संक्रांति में किये गये जप-ध्यान व पुण्यकर्म का फल लाख गुना होता है | – (पद्म पुराण , सृष्टि खंड)
🚩~सनातन पंचांग ~🚩
🌷 महाशिवरात्रि – भाग्य की रेखा बदलने हेतु ( युवा विशेष)
जिनकी उम्र 15 से 45 साल के अन्दर है..उनको अगर कोई बीमारी नहीं है…शुगर नहीं है… हो सके तो हिम्मत दिखाकर … सुबह के सूर्योदय से लेकर अगले दिन के सूर्योदय तक पानी भी न पिए… भाग्य की रेखा न बदले तो मुझे कहना …महा शिवरात्रि के सूर्योदय से अगले दिन के सूर्योदय तक निर्जला उपवास | जो ज्यादा दुबले -पतले हो वे ये न करें | जो बराबर ठीकठाक हो वे जरुर करें … बहुत फायदा होगा..युवान भाई-बहनों को तो मैं आग्रहपूर्वक कहूंगा कि महाशिवरात्रि के दिन निर्जला उपवास जरुर करें और रात को फिर सो मत जाओ ..रात को २-३-४ बजे तक जगकर जप करें | युवा भाई-बहनें खास हिम्‍मत करें और जप करो तो पूर्व और उत्तर के बीच ..ईशान कोण पड़ता है..उधर मुंह कर के जप करना |
🙏🏻 और एक माला महामृत्युंजय मंत्र की अपने गुरुदेव को दक्षिणा दो और प्राथना करें ” हे भोला नाथ ! हमारे बापूजी हमें प्रीति देते है..ज्ञान देते है ..शक्ति देते है ..दीक्षा देते है …ऐसे हमारे गुरुदेव का स्वास्थ्‍य बढ़िया रहे और हमारे गुरुदेव की आयु खूब -खूब लंबी हो ” रात को १२ बजे ..१२:३० बजे ..१ बजे जब भी करना चाहो तब करना जरूर | ये पवित्र तिथि के दिन अपना भजन ..भक्ति बढ़ाने के दिन है | इसका जरुर फायदा उठाये |
💥 विशेष – 15 फरवरी 2026 रविवार को महाशिवरात्रि है ।
🚩 ~ सनातन पंचांग ~ 🚩

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏🏻🌹 जन्मदिन आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष 🌹
आपका जन्मदिन: 12 फरवरी

अंक ज्योतिष के अनुसार दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।

आपके लिए खास

शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30

शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9

शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052

ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु

शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

व्यापार-नौकरी: नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।

घर-परिवार: यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे।

करियर: किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा।

मेष राशि
आज आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप उनकी आवभगत में व्यस्त रहेंगे। आप अपने कामों को कल पर डालने से बचें। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताकर आपके आपसी रिश्तों में चल रही अनबन भी दूर होगी। सामाजिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपको अपने काम के साथ-साथ जीवनसाथी के लिए भी समय निकालना होगा, जिससे कि आपके रिश्ते में दूरी आने से बच सकें।

वृषभ राशि
आज आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। आप किसी विरोधी की बातों में आकर कोई इंवेस्टमेंट करने से बचें। जीवनसाथी आपके कामों में आपका पूरा साथ देंगे। संतान के अड़ियल रवैय को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे, इसलिए आपको उन पर पूरी निगरानी बनाकर रखने की आवश्यकता है। आप किसी से धन उधार बिल्कुल ना लें, क्योंकि उसे उतारने में आपकी समस्याएं बढ़ेंगी।

मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए धन के मामले में बढ़िया रहेगा, क्योंकि जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को भी मजबूती मिलेगी और यदि आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है। आपको अपने कुछ सरकारी कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल नहीं करनी है। आप अपने धन को किसी योजना में अच्छे इन्वेस्टमेंट के लिए धन लगाने की सोचेंगे। कोई सरकारी काम आपका यदि लंबे समय से पेंडिंग था, तो वह भी पूरा हो सकता है।

कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए लेनदेन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपकी अंदर प्रतिस्पर्धा का भाव बना रहेगा और आपको अपनी मेहनत से बिल्कुल पीछे नहीं हटना है। परिवार में किसी सदस्य से यदि आपने कोई वादा किया था, तो उसे पूरा करने के लिए समय अवश्य निकाले। आप कहीं घूमने-फिरने जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखना होगा। आप अच्छे कामों से लोगों के दिल में जगह बनाने में कामयाब रहेंगे।

सिंह राशि
आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी, इसलिए आपको किसी से कोई बात सोच समझकर कहनी होगी। अपनी उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। आप अपने कर्जो को भी उतारने के पूरे कोशिश करेंगे। परिवार में सदस्यों में एकजुटता बनी रहेगी और आप दिखावे में चक्कर के चक्कर में पड़कर अपना काफी धन व्यय कर सकते हैं। आपको किसी सरकारी काम को लेकर अपने किसी मित्र से बातचीत करनी पड़ेगी, तभी वह पूरा होता दिख रहा है।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आपकी कोई प्रॉपर्टी को लेकर डील लंबे समय से आटकी हुई, थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आप अच्छे खानपान का आनंद लेंगे, जिससे आपके और जीवनसाथी के बीच प्रेम और गहरा होगा। आप यदि कहीं घूमने फिरने जाए, तो उसमें अपने माता-पिता से आशीर्वाद अवश्य लेकर जाएं। आपकी जल्दबाजी की आदत के कारण ही आप कोई गड़बड़ी कामों में करेंगे, जिस पर आपको ध्यान देना होगा।

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कोई निर्णय लेने के लिए रहेगा। परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर आपको थोड़ी टेंशन रहेगी। आप उनके कुछ जरूरी टेस्ट आदि भी करा सकते हैं। यदि किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिले, तो वहां पर भी आप पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ें। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए धैर्य और संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको किसी बात को लेकर ज्यादा उतावलापन नहीं दिखाना है। आप अपने लिए कुछ शॉपिंग आदि कर सकते हैं, लेकिन माता-पिता के आशीर्वाद से किसी प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है। आपकी इन्कम पहले से बेहतर रहेगी, जो आपको खुशी देगी। दोस्तों के साथ आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपका अच्छा खासा खर्चा भी होगा।

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहेगा, जिस कारण आपको समस्या होगी, इसलिए आपको अपने खान-पान पर भी थोड़ा कंट्रोल करके चलना होगा और यदि कोई समस्या हो, तो उसे छोटा बिल्कुल ना समझें। आप किसी नए घर आदि की खरीदारी कर सकते हैं, जिसकी आप लंबे समय से कोशिश कर रहे थे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

मकर राशि
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपकी किसी परीक्षा के परिणाम बेहतर रहेंगे, जिससे आपको परिवार के सदस्यों का भी प्यार मिलेगा और किसी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। आप यदि कहीं घूमन फिरने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो उसमें अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। आपको आय- व्यय में भी संतुलन बनाकर चलना होगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपकी अच्छी छवि रहेगी, जिससे कोई सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है।

कुंभ राशि
आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी की कोई बात बुरी लग सकती है, जिससे आपके आपसी रिश्ते खराब होंगे, लेकिन आपको अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। लेन देन से संबंधित मामलों में आपको अपनी आंख और कान खुले रखें और संतान को नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। पारिवारिक बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा, जिससे आपको खुशी होगी।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा। यदि आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिले, तो आप उसमें थोड़ा संयम दिखाएं और अपने खर्चों को थोड़ा कंट्रोल करके चलने की कोशिश करें, क्योंकि आप जल्दबाजी के कारण भी कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। घर परिवार में चल रही समस्याएं आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगी, जिन पर आपको पूरा ध्यान देना होगा।