भिलाई नगर, 20 सितंबर। सुपेला पुलिस ने हार्डवेयर लाइन सुपेला निवासी बिशेसर केशरवानी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ धारा 294, 324 और 34 के तहत केस दर्ज किया है।
सुपेला पुलिस ने बताया कि पीड़ित के भतीजे ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करवायी है। उसने बताया कि यह घटना उसके चाचा राजेंद्र के साथ हुई है। वह शनिवार रविवार की दरमियानी रात 2 बजे फल का ठेला लेकर घर लौट रहे थे तभी संजय नगर तालाब के पास आरोपियों ने उन्हें रोका और मारपीट की। उन पर चाकू से वार कर लगभग 28 हजार रुपए के फल, तराजू और इनवर्टर बैटरी लूट कर फरार हो गए हैं। चाकू के वार से राजेंद्र केशरवानी को चोट आई है। मामले की सुपेला पुलिस तफ्तीश कर रही है।

